Ad image

इचाक में अवैध महुआ शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, 100 किलो जावा महुआ नष्ट

jharkhandnews024@gmail.com
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now

इचाक में अवैध महुआ शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, 100 किलो जावा महुआ नष्ट

 

इचाक :

 

इचाक थाना क्षेत्र में अवैध महुआ शराब के निर्माण के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ग्राम नावाडीह पुरनीबांध के पास जंगल में संचालित शराब की भट्ठी को नष्ट कर दिया। थाना प्रभारी गौतम कुमार के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई के दौरान करीब 100 किलोग्राम जावा महुआ नष्ट किया गया।

पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध महुआ शराब बनाने वालों में हड़कंप मच गया है। थाना प्रभारी गौतम कुमार ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि इचाक थाना क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अवैध कारोबार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री में संलिप्त लोगों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अवैध धंधे में शामिल लोगों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। पकड़े जाने पर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि क्षेत्र में कहीं भी अवैध शराब निर्माण या बिक्री की जानकारी मिलने पर इसकी सूचना पुलिस को दें, ताकि ऐसे अवैध कारोबार पर रोक लगाई जा सके।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *