Ad image

तेलोडीह में शिव शक्ति क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ, विधायक मनोज कुमार यादव ने किया उद्घाटन

jharkhandnews024@gmail.com
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

तेलोडीह में शिव शक्ति क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ, विधायक मनोज कुमार यादव ने किया उद्घाटन

खेल से युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और आपसी भाईचारे का होता है विकास : मनोज यादव

बरही

बरही प्रखंड के तेलोडीह गांव में शिव शक्ति क्लब तेलोडीह की ओर से आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ स्थानीय विधायक मनोज कुमार यादव ने किया। टूर्नामेंट के उद्घाटन अवसर पर जनप्रतिनिधियों, खेलप्रेमियों और स्थानीय ग्रामीणों की मौजूदगी में खिलाड़ियों का उत्साह देखने को मिला। आयोजन का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना और युवाओं को खेल के प्रति जागरूक करना है। इस अवसर पर विधायक मनोज कुमार यादव ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। खेल के माध्यम से युवाओं में अनुशासन, टीम भावना, आपसी सहयोग और प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के टूर्नामेंट के आयोजन से स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है।

उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने और बेहतर प्रदर्शन करने की अपील की। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला चाराडीह (कोडरमा) और पडिरमा (हजारीबाग) की टीमों के बीच खेला गया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने मैदान पर अपनी प्रतिभा दिखाते हुए मुकाबले को रोचक बनाया। कार्यक्रम में जिला परिषद उपाध्यक्ष किशुन यादव, विधायक प्रतिनिधि रमेश ठाकुर, मुखिया संघ अध्यक्ष विजय यादव, दुलमाहा मुखिया नारायण यादव, उप मुखिया मनोज यादव, विकास यादव, राजेश यादव, राजकुमार रविदास और जितेंद्र सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। टूर्नामेंट के सफल आयोजन में क्लब के अध्यक्ष मनोहर यादव, कप्तान पवन यादव, उपकप्तान सागर यादव, सचिव आशीष यादव, बीएसएफ जवान करण पासवान, सकलदेव यादव, रामदेव पंडित, संदीप यादव और सोनू यादव की भूमिका रही। मैच में अंपायर की जिम्मेदारी नीतीश कुमार यादव ने निभाई।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *