Ad image

भारत को जानो प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में डीएवी जूनियर पब्लिक स्कूल को द्वितीय स्थान

jharkhandnews024@gmail.com
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

भारत को जानो प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में डीएवी जूनियर पब्लिक स्कूल को द्वितीय स्थान

हजारीबाग

भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित भारत को जानो प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में डीएवी जूनियर पब्लिक स्कूल, हजारीबाग के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। इस प्रतियोगिता में कुल 13 विद्यालयों ने भाग लिया। विद्यालय की ओर से कक्षा VI-F के परमार्थ दत्ता एवं कक्षा VIII-A के सृजन दास ने अपनी प्रतिभा, ज्ञान एवं त्वरित उत्तर देने की क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया। दोनों विद्यार्थियों ने देश के इतिहास, संस्कृति, भूगोल, महापुरुषों एवं राष्ट्रीय विरासत से संबंधित प्रश्नों के उत्तर देकर अपनी योग्यता का परिचय दिया।

इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य विवेकानंद चौधरी ने विजेता विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विद्यार्थियों की मेहनत, लगन एवं ज्ञान के प्रति रुचि की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों में देश के इतिहास, संस्कृति एवं गौरवशाली विरासत के प्रति जागरूकता बढ़ाती हैं। विद्यालय परिवार में इस सफलता को लेकर हर्ष का माहौल है। समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय एवं जिले का नाम रोशन करेंगे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *