WhatsApp Group
Join Now
बरकट्ठा थाना के दिगवार बासुदेव मांझी की निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
झारखण्ड न्यूज24
बरकट्ठा
बरकट्ठा। बरकट्ठा थाना के दिगवार बासुदेव मांझी 45 वर्ष पिता स्व रूपन मांझी की निधन से शोक की लहर दौड़ गई है। प्रखंड क्षेत्र के ग्राम धोबारी चेचकप्पी निवासी बासुदेव मांझी पिछले कुछ दिनों से बिमार चल रहे थे, जिनका निधन सोमवार की अहले सुबह घर पर ही हो गई।
जिनके निधन से बरकट्ठा के चौकीदार, दफादार और दिगवार ने गहरा शोक संवेदना प्रकट किया है। मृतक बासुदेव मांझी बरकट्ठा थाना अंतर्गत चेचकप्पी पंचायत क्षेत्र में दिगवार के पद पर कार्यरत थे। जिनकी निधन की सूचना मिलने पर जिला सचिव मुन्नीलाल पासवान, प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र पासवान, प्रकाश सिंह, बदरी सिंह, बाल्मीकि पासवान समेत बरकट्ठा अंचल के सभी चौकीदार, दिगवार ने मृतक के घर जाकर परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया।
