Ad image

कलश स्थापन, ध्वजा रोहन के साथ शारदीय नवरात्र आरम्भ

jharkhandnews024@gmail.com
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

कलश स्थापन, ध्वजा रोहन के साथ शारदीय नवरात्र आरम्भ

 

इचाक :

अश्विन शुक्ल प्रतिपदा रविवार को प्रखंड के सभी दुर्गा पूजा अखाड़ा के दुर्गा स्थानों में कलश स्थापन, ध्वजा रोहन के साथ शारदीय नवरात्र आरम्भ की गई। प्रखण्ड के डुमरौन, मंगुरा, दरिया, देवकुली, बरककला, जलौन्ध, नया दुर्गा मण्डा इचाक, मजूमदार मन्दिर इचाक, दुर्गा नगर इचाक मोड़, तिलरा, नावाडीह समेत कई गांवों के दुर्ग स्थानों में मूर्ति स्थापित कर दुर्गा पूजा विधिवत की जाती है। मंगुरा में आचार्य श्रीनिवास पांडेय ने समाज के पुरोहित कामकेश प्रसाद मेहता के हाथों कलश स्थापन एवं ध्वजा रोहन करवाया।

और नवरात्र आरम्भ कराया। इस मौके पर सार्वजनिक शारदीय दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष कैलाश प्रसाद मेहता, सचिव महेश कुमार मेहता, सह कोषाध्यक्ष जयनारायण प्रसाद मेहता, मुखिया प्रतिनिधि रामशरण शर्मा, दैनिक पुरोहित विश्वजीत पांडेय, बजनिया पोखन राम, सीताराम कुशवाहा, मुंद्रिका मेहता, केशो महतो, दुखन यादव, बासुदेव गोप, डेगलाल मेहता,उपेंद्र कुमार मेहता, रीतलाल प्रसाद मेहता, ठाकुर कुशवाहा, घुटर मिस्त्री, परमेश्वर राणा, चतर्गुन महतो, चंडिका राणा समेत दर्जनों महिला पुरुष शामिल थे। आचार्य श्री निवास ने कहा कि नवरात्र आत्मशुद्धि, शक्ति साधना और भक्ति का महापर्व है। नौ दिनों तक सच्चे मन से माँ दुर्गा की आराधना करने से सुख, शांति और समृद्धि प्राप्त होती है। उन्होंने सभी भक्तों से संयम, श्रद्धा और नियमपूर्वक पूजा करने तथा समाज में प्रेम और सद्भाव बनाये रखने का आह्वान किया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *