Ad image

पेटरवार में स्कॉर्पियो और मालवाहक टेंपो में जोरदार टक्कर, टेंपो पलटा

jharkhandnews024@gmail.com
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

पेटरवार में स्कॉर्पियो और मालवाहक टेंपो में जोरदार टक्कर, टेंपो पलटा

पेटरवार 

पेटरवार थाना क्षेत्र के तेनुघाट रोड स्थित सरकारी शराब दुकान के सामने मंगलवार को स्कॉर्पियो और तीन पहिया मालवाहक टेंपो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे मेंमालवाहक टेंपो सड़क पर ही पलट गया। हालांकि, घटना में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है।मालवाहक टेंपो चालक चास निवासी अरविंद कुमार ने बताया कि वह वाहन संख्या जेएच 09 बीएच 5106 में स्टील की चादर लादकर पेटरवार से गोमिया की ओर जा रहा था।

इसी दौरान तेनुघाट की ओर से पेटरवार की तरफ आ रही स्कॉर्पियो संख्या बीआर 01 जेआर 5895 ने टेंपो के दाहिने हिस्से में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि मालवाहक टेंपो मौके पर ही पलट गया।वहीं, टक्कर के बाद स्कॉर्पियो का आगे का दाहिना टायर ब्लास्ट हो गया और वाहन के अगले हिस्से में भी क्षति पहुंची। दुर्घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों ने मदद करते हुए पलटे हुए टेंपो को सीधा कराया और चालक अरविंद कुमार को सुरक्षित बाहर निकाला। स्कॉर्पियो चालक ने बताया कि वाहन का स्टेयरिंग लॉक हो जाने के कारण वह नियंत्रण खो बैठा, जिसके चलते यह दुर्घटना हुई। घटना की सूचना मिलते ही पेटरवार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना की जानकारी ली। पुलिस ने दोनों वाहनों को अपने कब्जे में लेकर पेटरवार थाना ले गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *