WhatsApp Group
Join Now
सड़क दुर्घटना में घायल पूजा पात्र ने ईलाज के दौरान टी एम एच में ली अंतिम सांस, क्षेत्र में शोक की लहर
Contents
सड़क दुर्घटना में घायल पूजा पात्र ने ईलाज के दौरान टी एम एच में ली अंतिम सांस, क्षेत्र में शोक की लहरकोवाली थाना क्षेत्र के हल्दीपोखर स्थित पूजा पात्र की निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई और देखते ही देखते उनके आवास पर शुभचिंतको की भीड़ जमा हो गई।बतादें मिली जानकारी के अनुसार घटना लगभग एक सप्ताह पहले की है पूजा पात्र को हल्दीपोखर-हाता मुख्य सड़क पर सड़क पार करने के दौरान एक मोटरसाइकिल ने जोरदार टक्कर मार दी थी जिससे पूजा पात्र वहीं बीच सड़क में गिर गई और बेहोश हो गई ।उनकी गंभीर अवस्था को देखते हुए उन्हें टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां वो जिंदगी ओर मौत से लड़ रही थी। जहां आई सी यू में ईलाज के दौरान उनकी मौत हो गई ।पूजा पात्र के पति पोटका प्रखण्ड में संविदा में कंप्यूटर ऑपरेटर का कार्य करते है एवं उनके पिता एक सेवानिवृत शिक्षक है।
पोटका से सुरेश कुमार महापात्र की रिपोर्ट
