Ad image

बेस में दूसरे दिन भी धूमधाम से लगा जितिया मेला, नागपुरी कलाकारों की प्रस्तुति पर झूमे दर्शक

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

बेस में दूसरे दिन भी धूमधाम से लगा जितिया मेला, नागपुरी कलाकारों की प्रस्तुति पर झूमे दर्शक

कटकमदाग

कटकमदाग प्रखंड अंतर्गत बेस पंचायत में आयोजित जितिया मेला के दूसरे दिन भी देर शाम तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। मेले में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों के साथ-साथ प्रखंड एवं जिले के विभिन्न क्षेत्रों से लोग पहुंचे और कार्यक्रम का आनंद लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ बेस पंचायत के मुखिया दीपक यादव एवं मेला समिति के सदस्यों ने फीता काटकर किया। मेले के दौरान सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था को लेकर कटकमदाग थाना के पुलिसकर्मी तथा मेला समिति के सदस्य लगातार सक्रिय रहे।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में नागपुरी संगीत जगत के कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। संगीतकार कुमार सतीश, सुमन गुप्ता एवं इग्नेस कुमार के साथ डांसर राजेश, वर्षा और माही तथा पूरी म्यूजिक टीम ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। कलाकारों की प्रस्तुति पर दर्शक देर शाम तक झूमते और नाचते नजर आए। जितिया मेला के दूसरे दिन भी आयोजन स्थल पर उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा।

बच्चों, युवाओं और महिलाओं सहित बड़ी संख्या में लोगों ने मेले में पहुंचकर विभिन्न कार्यक्रमों का आनंद लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में बेस पंचायत मुखिया दीपक यादव, पूर्व पंचायत समिति सदस्य तिलेश्वर गंझू, जितिया मेला समिति के अध्यक्ष नागेश्वर भोक्ता, उपाध्यक्ष ज्ञानी गंझू, सचिव राहुल ऋषि, उपसचिव राजू राम, कोषाध्यक्ष जादेव गंझू, उपकोषाध्यक्ष शंभु राणा, राजेंद्र यादव, कृष्णा यादव, प्रवीण महतो, उमेश कुमार ओम सहित बड़ी संख्या में समिति के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *