मोबाइल छिनतई मामले में आरोपी गिरफ्तार, तीन मोबाइल बरामद
पदमा पुलिस की कार्रवाई, पूछताछ में पहले छीने गए दो अन्य मोबाइल भी किए गए जब्त
हजारीबाग
पदमा ओपी पुलिस ने मोबाइल छिनतई के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के पास से एक छीना हुआ मोबाइल बरामद किया है। वहीं, आरोपी के कथित स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर पहले छीने गए दो अन्य मोबाइल भी जब्त किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, पदमा ओपी थाना कांड संख्या 345/2026 में लाटी गांव निवासी लक्ष्मण ओझा (24 वर्ष) को प्राथमिकी अभियुक्त बनाया गया था। वह शिबू ओझा का पुत्र है। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के पास से ओप्पो कंपनी का एक एंड्रॉयड मोबाइल बरामद किया गया।
इसके अलावा उसके बयान के आधार पर पूर्व में छीने गए रियलमी कंपनी का एक एंड्रॉयड मोबाइल और लावा कंपनी का एक कीपैड मोबाइल भी जब्त किया गया। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को हजारीबाग जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। मौके पर से ओप्पो एंड्रॉयड मोबाइल 1, रियलमी एंड्रॉयड मोबाइल 1, लावा कीपैड मोबाइल 1 बरामद किया गया। कार्रवाई में पदमा ओपी प्रभारी सह पुलिस अवर निरीक्षक श्रवण कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक राजेश कुमार हाजरा तथा पदमा रिजर्व गार्ड के जवान शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
