Ad image

सावंत इंटर कॉलेज में गांधी-शास्त्री जयंती पर सत्य, अहिंसा और राष्ट्रसेवा का संदेश

WhatsApp Group Join Now

सावंत इंटर कॉलेज में गांधी-शास्त्री जयंती पर सत्य, अहिंसा और राष्ट्रसेवा का संदेश

महापुरुषों के आदर्शों को जीवन में उतारने का विद्यार्थियों से आह्वान : रामकिशोर सावंत

हजारीबाग

कटकमदाग प्रखंड के खपरियावां स्थित सावंत इंटर कॉलेज में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर की गई। इस दौरान छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन, विचारों तथा राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को याद किया।

समारोह को संबोधित करते हुए विद्यालय के सचिव रामकिशोर सावंत ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर देश को नई दिशा दी, वहीं लाल बहादुर शास्त्री ने सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा का अनुकरणीय आदर्श प्रस्तुत किया। उन्होंने विद्यार्थियों से दोनों महापुरुषों के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया। कहा कि महापुरुषों को याद करने का सही अर्थ उनके विचारों को अपने आचरण में उतारना है। प्राचार्य दीपक कुमार ने विद्यार्थियों को सत्य, अहिंसा, स्वच्छता, अनुशासन और देशभक्ति के महत्व से अवगत कराया।

उन्होंने कहा कि गांधी और शास्त्री के विचार आज भी समाज और युवा पीढ़ी के लिए प्रासंगिक हैं। विद्यार्थियों को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ आगे बढ़ना चाहिए। कार्यक्रम में पूर्व मुखिया मंजु मिश्रा, शिक्षक किन्शु कुमार, नेमचंद, सुरेंद्र कुमार, श्याम सुंदर, शशि सिन्हा, भवेश मिश्रा, मुरारी कुमार, मयंक कुमार गुप्ता एवं पूजा कुमारी सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों की सक्रिय सहभागिता रही। समारोह के दौरान विद्यालय परिसर में श्रद्धा, अनुशासन और देशभक्ति का वातावरण बना रहा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *