Ad image

पूर्व सांसद टेकलाल बाबू की 15वीं पुण्यतिथि मनाई गई

WhatsApp Group Join Now

पूर्व सांसद टेकलाल बाबू की 15वीं पुण्यतिथि मनाई गई

झारखंड अलग राज्य की प्राप्ति इन्हीं अग्रणी योद्धाओं की देन है : जयप्रकाश भाई पटेल

अमूल्य चंद्र पांडेय
विष्णुगढ़

झारखंड के जननायक गिरिडीह के पूर्व सांसद तथा मांडू के तत्कालीन विधायक टेकलाल बाबू की 15वीं पुण्यतिथि के अवसर पर रविवार को बिष्णुगढ़ इंटर महाविद्यालय परिसर में स्थित टेकलाल बाबू की प्रतिमा पर प्रखंड कांग्रेस कमेटी विष्णुगढ़ के द्वारा माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित की गई।

कार्यक्रम की शुरुआत झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री तथा हजारीबाग जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष जयप्रकाश भाई पटेल एवं उनके परिजनों के द्वारा माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। इस कार्यक्रम के पश्चात टेक लाल बाबू के पैतृक आवास चानो तथा बनासो स्थित दौलत महतो शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय बीएड कॉलेज बनासो में पुष्पांजलि अर्पित कर कर श्रद्धांजलि दी गई।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री ने कहा कि झारखंड अलग राज्य की प्राप्ति इन्हीं अग्रणी योद्धाओं की देन है। झारखंड आंदोलनकारी ने जो सपना देखा था उसे पूरा करना है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार झारखंड का विकास नहीं देखना चाहती है। कोयले की शेष को रोक कर झारखंड के विकास को अवरुद्ध करना चाहती है।

कार्यक्रम मुख्य रूप से गुरु प्रसाद साव, सुरेंद्र यादव , बटेश्वर मिश्र, राम जन्म राय, अब्बास अंसारी, शेख आफताब, दिनेश मंडल , महादेव मंडल, मिट्ठू यादव, अशोक भाई पटेल, सोमर महतो, परमेश्वर महतो, वासुदेव महतो , भागीरथ महतो, संजय महतो, जाकिर हुसैन, हरि यादव, हेमलाल साव,विनोद रजक, उत्तम महतो, अशोक कुमार, परमेश्वर महतो, फूलचंद महतो, गुलाब राम, विनोद रविदास, राहुल पटेल, विशेश्वर प्रसाद स्वर्णकार, संतोष महतो, गुलाम रब्बानी, संतोष महतो लालजी महतो, राहुल राज, फूलचंद महतो समेत कई अन्य लोग शामिल थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *