Ad image

बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र की बिजली व्यवस्था लचर, 33 हजार लाइन का फॉल्ट ढूंढने में लगे 12 घंटे,

WhatsApp Group Join Now

बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र की बिजली व्यवस्था लचर, 33 हजार लाइन का फॉल्ट ढूंढने में लगे 12 घंटे,

झारखण्ड न्यूज24
बरकट्ठा

बरकट्ठा। लगातार हो रही बारिश के बीच शनिवार रात 33 हजार वोल्ट की लाइन में फॉल्ट आने से प्रखंड क्षेत्र में घंटों बिजली आपूर्ति सेवा बाधित रही। फॉल्ट तलाशने में बिजली मिस्त्रियों को करीब 12 घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी। बारिश, जलजमाव और पेड़-पौधों के कारण फॉल्ट ढूंढने में कर्मियों को काफी परेशानी हुई‌। एक बिजली मिस्त्री ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि बरकट्ठा पावर सब स्टेशन से बरही पावर सब स्टेशन तक करीब 25 किलोमीटर लंबी लाइन है, जिसमें फिलहाल महज एक स्विच लगा है।

उन्होंने बताया कि लाइन में पांच स्थानों पर स्विच लगा दिए जाएं तो फॉल्ट वाले हिस्से को आसानी से अलग कर खराबी दूर की जा सकती है और बिजली आपूर्ति जल्द बहाल हो सकती है। बारिश के मौसम में 33 हजार वोल्ट की लाइन में फॉल्ट तलाशना जोखिम भरा भी होता है। इधर प्रखंड के कई गांवों में लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई है, जबकि कुछ ग्रामीण इलाकों में दो-तीन दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित है। पूर्व मुखिया संघ अध्यक्ष बसंत साव एवं उपभोक्ताओं ने विभाग से व्यवस्था में सुधार कर नियमित और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है‌।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *