WhatsApp Group
Join Now
जामदा पंचायत के बामनबासा में बिजली के खम्बे में सटने से एक सांड की दर्दनाक मौत
Contents
जामदा पंचायत के बामनबासा में बिजली के खम्बे में सटने से एक सांड की दर्दनाक मौतपोटका प्रखण्ड अंतर्गत जामदा पंचायत के बामनबासा गांव में विगत रात लगभग 7 बजे के बीच बामनबासा चौक के सामने खंभे के नीचे पानी जमा हुआ था तभी एक सांड खंभे के सामने से गुजर रहा था तभी उसका शरीर खंभे से सट गया और घटना स्थल पर ही सांड की दर्दनाक मौत हो गई।ग्रामीणों ने कहा सांड की मृत्यु कितनी तड़प कर हुई ये आँखों के सामने देखना बहुत ही पीड़ा दायक था । ग्रामीणों ने कहा इसमें किसी की जान भी जा सकती थी बड़ा हादसा टला।बिजली विभाग से ग्रामीणों ने जर्जर पुराने खम्भों एवं तार को बदलने की मांग की है ताकि भविष्य में पुनः दुर्घटना ना घटे।
पोटका से सुरेश कुमार महापात्र की रिपोर्ट
