Ad image

हल्दीपोखर पूर्वी पंचायत की मुखिया ने लिया एल एल बी में नामांकन

Suresh Mahapatra
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now

हल्दीपोखर पूर्वी पंचायत की मुखिया ने लिया एल एल बी में नामांकन

पोटका से सुरेश कुमार महापात्र की रिपोर्ट

 

हल्दीपोखर पूर्वी पंचायत की मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने लिया LLB में नामांकन अपने मुखिया होने के साथ साथ वे अब वकालत की भी तैयारी करेंगी।प्राप्त जानकारी के अनुसार Co-Oparative Low College में मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने वर्ष 2025 से 2028 तक होने वाले सैशन में अपना पाठ्यक्रम पूरा करेंगी।
उनका मानना है कानून की जानकारी हर एक नागरिक को रहना चाहिए ताकि उन्हें अपने मौलिक अधिकार का ज्ञान रहे, साथ में उन्होंने यह भी कहा कि वकालत की पढ़ाई करने के बाद वो अपने समाज के साथ साथ असहाय लोगों का सहारा भी बनेगी , क्योंकि सुदूरवर्ती इलाका में रह रहे ग्रामीणों को कानून की थोड़ी भी जानकारी नहीं होने के कारण उनका मानसिक और आर्थिक शोषण किया जाता है। वैसे लोगों के लिए वे ढाल बनना चाहती है और उन्हें शोषित होने से बचाना चाहती है।

Share This Article
Leave a Comment