Ad image

ज्योतिषाचार्य डॉ. साकेत पाठक ने साझा की शारदीय नवरात्र पूजन की संपूर्ण रूपरेखा, जानिए हर दिन का महत्व

WhatsApp Group Join Now

समाजिक–

 

आस्था, श्रद्धा और भक्ति का पर्व शारदीय नवरात्र इस वर्ष विशेष संयोग लेकर आया है। पूरे नगर में देवी के जयकारों से वातावरण गूंजने लगा है। मंदिरों, पूजा पंडालों और घरों में मातृशक्ति की आराधना का अद्भुत दृश्य देखने को मिल रहा है। इस पावन अवसर पर ज्योतिषाचार्य सह शिक्षाविद् डॉ. साकेत कुमार पाठक ने शारदीय दुर्गा पूजन की संपूर्ण रूपरेखा साझा की और बताया कि प्रत्येक दिन का पूजन अपने विशेष महत्व और फलदायी प्रभाव के लिए जाना जाता है।

 

डॉ साकेत कुमार पाठक ज्योतिषाचार्य एवं शिक्षाविद ग्राम+पत्रालय -खम्भवा, टाटीझरिया, हज़ारीबाग चलभाष-7992410277
डॉ साकेत कुमार पाठक
ज्योतिषाचार्य एवं शिक्षाविद
ग्राम+पत्रालय -खम्भवा, टाटीझरिया, हज़ारीबाग
चलभाष-7992410277

 

डॉ. पाठक ने बताया कि पूजा का शुभारंभ 28 सितंबर 2025, रविवार को षष्ठी पूजन एवं माँ कात्यायनी की आराधना से होगा। उन्होंने कहा कि यह दिन साधना और तपस्या को सिद्ध करने वाला है तथा भक्तों को शक्ति और धैर्य प्रदान करने वाला होगा।

 

 

 

29 सितंबर, सोमवार को नव पत्रिका प्रवेश के साथ सप्तमी पूजन संपन्न होगा। इस दिन माँ कालरात्रि की उपासना विशेष महत्व रखती है। संध्या बेला में भोग अर्पित कर आरती की जाएगी। माना जाता है कि इस दिन की पूजा से जीवन में भय और बाधाओं का अंत होता है

 

 

30 सितंबर, मंगलवार को महाष्टमी पूजन और माँ गौरी पूजन का आयोजन होगा। अपराह्न 01:45 बजे संधि पूजा का विशेष विधान रहेगा। डॉ. पाठक ने कहा कि यह समय अत्यंत शुभ और दुर्लभ संयोग वाला होगा। संधि काल में किया गया पूजन जीवन के समस्त संकटों को दूर कर देता है। इसके पश्चात भक्तों के लिए भोग और विशेष आरती की व्यवस्था होगी।

 

 

 

1 अक्टूबर, बुधवार को महानवमी पूजन संपन्न होगा, जहाँ माँ सिद्धिदात्री की उपासना की जाएगी। इसी दिन हवन का आयोजन होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता होगी। डॉ. पाठक ने कहा कि हवन से वातावरण शुद्ध होता है और साधकों को आत्मबल व शांति की प्राप्ति होती है।

 

 

 

वहीं 2 अक्टूबर, गुरुवार को नवरात्र का समापन माँ अपराजिता पूजन के साथ होगा। इस दिन नीलकंठ दर्शन, जयंती ग्रहण और क्षमा प्रार्थना की परंपरा निभाई जाएगी। इसके उपरांत प्रतिमा विसर्जन का आयोजन होगा, जहाँ भक्त माँ को विदा कर अगले वर्ष पुनः आने की मंगलकामना करेंगे।

 

 

 

डॉ. पाठक ने कहा कि नवरात्र का प्रत्येक दिन केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि जीवन की सकारात्मकता और आत्मशक्ति को जगाने का माध्यम है। उन्होंने भक्तों से अपील की कि वे पूरे श्रद्धा भाव से माँ दुर्गा की साधना करें, क्योंकि यही साधना जीवन को सुख, शांति और समृ

द्धि की ओर अग्रसर करती है।

Share This Article
राज्य प्रभारी
Follow:
हंसराज चौरसिया स्वतंत्र पत्रकार और स्तंभकार हैं जो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत स्वतंत्र प्रभात से की और पिछले वर्षों में झारखंड के सामाजिक राजनीतिक और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर निरंतर लेखन एवं रिपोर्टिंग की है। वर्तमान में हंसराज झारखंड दर्शन, खबर मन्त्र, स्वतंत्र प्रभात, अमर भास्कर, झारखंड न्यूज़24 और क्राफ्ट समाचार सहित विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म्स के लिए स्वतंत्र रूप से लेखन कर रहे हैं। इसके साथ ही वह झारखंड न्यूज़24 में राज्य प्रभारी के रूप में भी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का प्रमुख फोकस जमीनी मुद्दों सामाजिक न्याय लोकतांत्रिक विमर्श और जनहित से जुड़े विषयों पर रहा है। आदिवासी समुदायों से संबंधित मुद्दों पर उन्होंने जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग की है और समुदाय के बीच जाकर उनके सामाजिक सरोकारों चुनौतियों और स्थानीय परिस्थितियों को समझने का प्रयास किया है। प्रत्यक्ष अनुभव और स्थानीय संदर्भों को अपनी रिपोर्टिंग में शामिल करना उनकी पत्रकारिता की एक महत्वपूर्ण विशेषता है। हंसराज को राजनीतिक संवाद और मीडिया कम्युनिकेशन के क्षेत्र में भी कार्य करने का अनुभव है। उनका मानना है कि पत्रकारिता की भूमिका केवल सूचना उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है बल्कि जनता से जुड़े महत्वपूर्ण सवालों को सामने लाना और उन्हें व्यापक सार्वजनिक विमर्श का हिस्सा बनाना भी पत्रकार की जिम्मेदारी है।शैक्षणिक रूप से हंसराज रांची विश्वविद्यालय से हिंदी साहित्य में स्नातकोत्तर (2024–26) कर रहे हैं। हिंदी साहित्य की पृष्ठभूमि और पत्रकारिता के व्यावहारिक अनुभव का मेल उनके लेखन को विषय की समझ और भाषा दोनों स्तरों पर मजबूती प्रदान करता है।हजारीबाग जिले के बरगड्डा गांव से आने वाले हंसराज वर्तमान में रांची में रहते हैं। वह पत्रकारिता और स्वतंत्र लेखन के माध्यम से झारखंड के जमीनी मुद्दों सामाजिक बदलाव और जनसरोकार से जुड़े विषयों को लगातार सामने ला रहे हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *