May 17, 2024
Jharkhand News24
जिला

कानगोई स्थित डॉ नागेन्द्र सिन्हा विद्यालय के संस्थापक और अध्यक्ष डॉ नागेन्द्र सिन्हा ने मंगलवार को देर रात में दुर्गापुर मिशन अस्पताल में आखिरी साँस ली

Advertisement

कानगोई स्थित डॉ नागेन्द्र सिन्हा विद्यालय के संस्थापक और अध्यक्ष डॉ नागेन्द्र सिन्हा ने मंगलवार को देर रात में दुर्गापुर मिशन अस्पताल में आखिरी साँस ली

एम – रहमानी जामताड़ा

Advertisement

जामताड़ा : कानगोई स्थित डॉ नागेन्द्र सिन्हा विद्यालय के संस्थापक और अध्यक्ष डॉ नागेन्द्र सिन्हा ने मंगलवार को देर रात में दुर्गापुर मिशन अस्पताल में आखिरी साँस ली। वे विगत 23 दिनों से दुर्गापुर मिशन अस्पताल में गहन चिकित्सा में थे । उनके निधन से मिहिजाम वासियों में शोक की लहर दौड़ गई। विद्यालय के संस्थापक सदस्य और कोषाध्यक्ष विद्या सागर ने बताया कि उनका निधन एक अपूरणीय क्षति है। डॉ नागेन्द्र सिन्हा कहते थे कि मृत्यु एक प्राकृतिक घटना है। यह अटल सत्य है। हमें मृत्यु का सम्मान करना चाहिए। अपने और अपने परिवार के लिए लिए तो सब जीते हैं, समाज के लिए कुछ करने से ही मानव जीवन सफ़ल होता है। डॉ नागेंद्र सिन्हा ने डी वी बॉयज़ स्कूल, चित्तरंजन में एक शिक्षक के रूप में अपनी सेवा दी थी और 2018 में सेवानिवृत्ति के बाद भी उनके कदम शिक्षा का अलख जगाने के लिए कभी नहीं रुके। डॉ नागेन्द्र सिन्हा ने अज्ञात स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन पर आधारित पुस्तक जैसे कालापानी के शहीद, गदर पार्टी के शहीद ,अगस्त क्रांति के शहीद, 26/11 के बलिदानी इत्यादि प्रसिद्ध 18 पुस्तकें लिखीं हैं। उनकी प्रकशित अंतिम रचना जीवन एक संघर्ष है। उनका सपना समाज के लिए कुछ करने का था। वे अविवाहित थे और सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने अपनी गाढी कमाई को मिहिजाम में डॉ नागेन्द्र सिन्हा विद्यालय की स्थापना और निर्माण में खर्च किया। गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं जैसे गुर्दे की पुरानी बीमारी और पिछले 15 वर्षों से लगातार डायलिसिस उपचार के बावजूद, उन्होंने अपनी देखरेख में स्कूल का निर्माण किया। महिला सशक्तिकरण के लिए विद्यालय का संपूर्ण संचालन महिलाओं को सौप कर झारखंड के लिए मिसाल कायम किया है। तथा यह साबित किया है कि महिलाएं पुरुषों से किसी भी मामले में कम नहीं हैं। उनका सपना था कि गरीब से गरीब बच्चे कम से कम शुल्क में अंग्रेजी माध्यम में शिक्षा ग्रहण कर सके। इसी उद्देश्य के लिए उन्होंने अपने देखरेख में डॉ नागेंद्र सिन्हा विद्यालय का निर्माण किया। उनके निधन पर मिहिजाम नगर परिषद के अध्यक्ष कमल गुप्ता, उपाध्यक्ष शांति देवी, मिहिजाम थाना प्रभारी प्रणय सत्यम, निवर्तमान उपाध्यक्ष सलिल रमन, वार्ड पार्षद सुनीता राय ने उनके प्रति भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
उनके अंतिम दर्शन और उनके प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त करने के लिए ट्रस्ट के सचिव नंदलाल शर्मा, ट्रस्ट की महिला सदस्या साधना देवी, ट्रस्ट कोषाध्यक्ष नवीन कुमार, विद्यालय कोषाध्यक्ष विद्या सागर, प्राचार्या चंदा मिश्रा, ओमप्रकाश चौबे, अवध किशोर मिश्रा, टीचर इनचार्ज बबीता कुमारी, टीचर इनचार्ज ज्योति मिश्रा, ऑफिस क्लर्क प्रीति तिवारी, शिक्षिका सीमा राऊत, नीतू ठाकुर, अनिता कुमारी, बबीता कुमारी, अंकिता बर्मन, शिल्पा कुमारी, नृत्य शिक्षिका सीमा कुमारी, कर्मी संजू कुमारी, रीतू कुमारी, सहित डॉ नागेन्द्र सिन्हा विद्यालय के बच्चे उपस्थित थे।

Related posts

मृत व्यक्ति रामपुर रुगडीटोली निवासी जगरनाथ उरांव के परिवार से मिलने पहुचे आजसू नेत्री , निरू सान्ती भगत

jharkhandnews24

प्रमुख , उपप्रमुख स्वर्गीय नीरज सिंह फुटबॉल टूर्नामेंट समापन समारोह में शामिल हुए

hansraj

उपायुक्त ने प्रेसवार्ता आयोजित कर सभी विभागों के इस वित्तीय वर्ष के लक्ष्यों व उपलब्धियों की दी विस्तृत जानकारी

jharkhandnews24

चाईबासा में सुनवाई/जनसुनवाई कार्यक्रम एवं मुखियाओं के साथ संवाद का हुआ आयोजन

hansraj

गावां बाजार के गलियों में देर रात तक दिखा आवारा कुत्तों का आंतक

hansraj

दो गौ तस्करों को ग्रामीणों ने पकड़ा

hansraj

Leave a Comment