May 19, 2024
Jharkhand News24
जिला

सामुदायिक शिक्षण केंद्र चला रही है धनभाषा पंचायत की उप मुखिया प्रेम शीला मुर्मू

Advertisement

सामुदायिक शिक्षण केंद्र चला रही है धनभाषा पंचायत की उप मुखिया प्रेम शीला मुर्मू

रानीश्वर :
शुभेंदु भट्टाचार्य

Advertisement

भारत ज्ञान विज्ञान समिति के विज्ञान जागरूकता उप समिति के अध्यक्ष प्रोफेसर डॉक्टर दीपक कुमार सेन , राष्ट्रीय महासचिव भारत ज्ञान विज्ञान समिति डा. काशी नाथ चटर्जी,प्रखंड समन्वय पूर्ण चंद्र पाल ,कमल महोली के द्वारा धानभाषा पंचायत के गांव में चलने वाले सामुदायिक शिक्षण केंद्र का भ्रमण किया गया। यह सामुदायिक शिक्षण केंद्र को देखकर बहुत सुखद आश्चर्य हुआ के इस सामुदायिक शिक्षण केंद्र में धानभाषा पंचायत की मुखिया पढ़ा रही है इस सामुदायिक शिक्षण केंद्र में 33 छात्र एवं छात्राएं हैं । सभी छात्र छात्राओं ने बहुत मजे मजे में प्रश्नों का जवाब दिया। उप मुखिया के पति लखीराम मरांडी खेती गृहस्ती करते हैं और इसके साथ साथ राजमिस्त्री का भी काम करते हैं उनके पास मात्र 2 एकड़ खेती है एक लड़का और दो लड़की है खेती में धान सरसों और आलू पैदा होता है। अच्छा यह लगा जब मुखिया और उप मुखिया बड़े-बड़े गाड़ी और बोर्ड लगाकर घूमते हैं एक ऐसे उप मुखिया जो अपने गांव में बच्चों को निस्वार्थ ढंग से पढ़ा रही है यह ज्ञान विज्ञान के सक्रिय कार्यकर्ता हैं ।पूछने पर बताएं कि हम खुशी के लिए इस काम को करते हैं और करते रहेंगे। इसके बाद रांगालिया पंचायत के काशीपाड़ा टोला का भ्रमण किया गया। 30 छात्र छात्राएं अध्ययन कर रही है यहां के स्वयंसेवक लील मुनि मुर्मू ,पंचायत कॉर्डिनेटर है।अब सभी बच्चे स्कूल जाने लगे है। एक छात्र जोहान मुर्मू को 8वी क्लास में अध्ययन रत था उसे नाम भी लिखने नहीं आता था ।सामुदायिक शिक्षण केंद्र में आकर अब सीख रहा है यह बहुत खुशी की बिषय है।

Related posts

नन्हे आर्टिस्ट रुद्रांश का कमाल, एक सप्ताह में मिले 5 लाख व्यूज

hansraj

रजरप्पा पहुंचे भाजपा सांसद प्रत्याशी मनीष जायसवाल, चलाया जनसंपर्क अभियान

jharkhandnews24

पूर्व पीएम अटल बिहारी बाजपेयी के सहयोगी रहे यशवंत सिन्हा होंगे विपक्ष के प्रत्याशी

hansraj

अवैध कोयला उठाव पर लगातार छापेमारी, थमने का नहीं ले रहा नाम

hansraj

ग्रीन कार्ड राशनधारियो को राशन नही मिलने से ग्रामीणों में काफी आक्रोश

hansraj

बरडीहा में मनाया गया लालू यादव के 75वीं जन्म जयंती

hansraj

Leave a Comment