May 18, 2024
Jharkhand News24
जिला

लोहरदगा भर में धूमधाम से मनाया गया दशहरा का पर्व

Advertisement

लोहरदगा भर में धूमधाम से मनाया गया दशहरा का पर्व

असत्य पर सत्य की जीत रावण दहन के साथ ही लोग अपनी बुराईयों को भी जलाकर अच्छाईयों को अपनाते हैं।

Advertisement

झारखंड न्यूज़ 24
लोहरदगा ब्यूरो रिपोर्ट

लोहरदगा में दशहरा का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस त्यौहार को लोग असत्य पर सत्य की जीत के प्रतीक के रुप में मनाते हैं। रावण दहन के साथ ही लोग अपनी बुराईयों को भी जलाकर अच्छाईयों को अपनाते हैं। लोहरदगा के अलग-अलग स्थानों पर दशहरा का यह पावन पर्व पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बख्शी डीपा के प्रसिद्ध मैदान में रावण दहन किया गया। इस दौरान यहां उपायुक्त डॉ वाघमारे कृष्ण प्रसाद, उपस्थित रहे। इसके अलावा सांसद सुदर्शन भगत, प्रवीण सिंह, निशित जयसवाल बक्शी डीपा मैदान पर रावण दहन किया। कोविड-19 के 2 वर्ष बाद दशानन का दहन हुआ। लोहरदगा के सबसे प्रसिद्ध दशहरा उत्सव जो कि लोहरदगा गुमला रोड के बक्सी डिपा ग्राउंड में मनाया जाता है, वहां लंकापति का दहन हुआ। इस मौके केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति द्वारा विजयी दशमी को रावण दहन कार्यक्रम और पुरस्कार वितरण कार्यक्रम किया गया।शानदार कार्यक्रम और बेहतर व्यवस्था के साथ दुर्गा पूजा समिति द्वारा विशाल कार्यक्रम को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित कार्यक्रम शानदार उपलब्धि के लिए दुर्गा पूजा समिति और सभी दुर्गा पूजा पंडाल के पदाधिकारी सदस्यों के साथ जिला और पुलिस प्रशासन को भी साधुवाद, भारत स्काउट गाइड के बच्चों को बहुत बहुत धन्यवाद और उत्साह बढ़ाया।

Related posts

उप मुखिया जियोन मरांडी की अध्यक्षता में की गई बाल विवाह मुक्त उन्मूलन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

jharkhandnews24

सरायकेला मंडल कारा में विचाराधीन बंदी की हार्ट अटैक से मौत

hansraj

वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने विधानसभा में किया अनुपूरक बजट

jharkhandnews24

दुर्गा मंदिर धावाडीह मैं कन्या पूजन और भंडारा का किया गया आयोजन

hansraj

झारखंड सरकार को सिर्फ मुसलमानों के वोट से मतलब है उनकी बुनियादी जरूरत से नहीं – बलियावी

hansraj

बीस सूत्री प्रखंड समिति के पदाधिकारी व सदस्यों का हुआ अभिनंदन

hansraj

Leave a Comment