May 21, 2024
Jharkhand News24
ब्रेकिंग न्यूज़

आजसू पार्टी का प्रमण्डलीय सम्मलेन ऐतिहासिक होगा : विकास राणा

Advertisement

आजसू पार्टी का प्रमण्डलीय सम्मलेन ऐतिहासिक होगा : विकास राणा

हज़ारीबाग से हज़ारों की संख्या में आजसू के पंचायत पदाधिकारी होंगे शामिल

Advertisement

संवाददाता : हजारीबाग

बंशीलाल चौक स्थित आजसू पार्टी कार्यालय में हज़ारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र की बैठक आयोजित की गई। बैठक में 15 सितम्बर 2022 को राजगंज धनबाद में आयोजित होनेवाले आजसू पार्टी उत्तरी छोटानागपुर प्रमण्डल स्तरीय पंचायत पदाधिकारियों के सम्मलेन की तैयारी पर चर्चा की गई। हज़ारीबाग के सभी पंचायत पदाधिकारी के कार्यक्रम में अधिक से अधिक सँख्या में शामिल होने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि आजसू पार्टी के हज़ारीबाग जिला अध्यक्ष विकास राणा उपस्थित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता आजसू पार्टी के महानगर अध्यक्ष आफ़ताब आलम ने किया और मंच संचालन महानगर के सचिव अविनाश कुमार पिंकू ने किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष विकास राणा ने कहा कि जुल्म,अत्याचार एवं शोषण के खिलाफ आजसू पार्टी जनता की आवाज़ बनेगी ! 15 सितम्बर को राजगंज धनबाद, बगदाहा के विनोद बिहारी महतो स्टेडियम में आजसू पार्टी उत्तरी छोटानागपुर प्रमण्डल का पंचायत पदाधिकारियों का सम्मलेन का आयोजन होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व उपमुख्यमंत्री सह आजसू सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो होंगे तथा विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री सह गिरिडीह के लोकप्रिय सांसद चन्द्रप्रकाश चौधरी, गोमिया विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक डॉ लम्बोदर महतो, केन्द्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत, पूर्व मंत्री उमाकांत रजक, केन्द्रीय उपाध्यक्ष हसन अन्सारी आदि शामिल होंगे। मुख्य अतिथि हज़ारीबाग जिला अध्यक्ष विकास राणा ने अपने सम्बोधन में कहा कि उत्तरी छोटानागपुर प्रमण्डल का पंचायत पदाधिकारिओं का सम्मलेन ऐतिहासिक होगा। हज़ारीबाग जिला से हज़ारों की संख्या में पंचायत पदाधिकारी कार्यक्रम में शामिल होने राजगंज धनबाद जाएंगे। हज़ारीबाग जिला अध्यक्ष विकास राणा ने बताया की कार्यक्रम की तैयारी में सभी विधानसभा प्रभारी जोर शोर से लगे हैं जिसमें बड़कागाँव विधानसभा क्षेत्र से केंद्रीय महासचिव रोशनलाल चौधरी, माण्डू विधानसभा क्षेत्र से तिवारी महतो, बरकट्ठा विधानसभा से प्रदीप कुमार मेहता, बरही विधानसभा से राज सिंह चौहान के नेतृत्व में पंचायत पदाधिकारी, प्रखण्ड पदाधिकारी, जिला कमिटी के सभी पदाधिकारी तथा केन्द्रीय पदाधिकारी और केन्द्रीय सदस्य शामिल होंगे। सदर विधानसभा क्षेत्र की आजसू पार्टी की इस बैठक में मुख्य रूप से केन्द्रीय सदस्य विजय वर्मा, केन्द्रीय सदस्य आनन्द सिंह, महिला मोर्चा की केन्द्रीय सचिव संगीता बरला, महिला जिला अध्यक्ष सुहानी एक्का, सदर प्रखण्ड अध्यक्ष ओम प्रकाश देव, अधिवक्ता संघ के जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार वर्मा, दारु प्रखण्ड अध्यक्ष राजू प्रसाद, धीरेन्द्र सिंह, जिला कोषाध्यक्ष अजय कुमार, जिला सचिव विवेक कुमार राणा, उमर फ़ारूक़, मोहम्मद कलाम खान, सूरज कुमार सहित अन्य कार्यकर्त्ता शामिल हुए।

Related posts

भाकपा माओवादी संगठन के नाम पर लेवी वसूली करने वाले अपराधी तंत्र गिरफ्तार

hansraj

झारखंड में बड़ा प्रसाशनिक फेरबदल,वंदना डाडेल को मिला गृह सचिव का प्रभार

hansraj

लंबित पीएम आवास को अविलंब पूर्ण करें लाभुक

hansraj

आजसू पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मनाई संकल्प दिवस

hansraj

बिना आमंत्रण हेमंत सरकार की समन्वय समिति के सदस्य पहुंचे राजभवन

hansraj

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राज्य के स्थानीय उम्मीदवारों के नियोजन अधिनियम 2021 एवं नियमवाली 2022 के क्रियान्वयन हेतु झारनियोजन पोर्टल का उद्घाटन किया

hansraj

Leave a Comment