May 20, 2024
Jharkhand News24
जिला

चुगलामो में पंचायत चुनाव में विजयी उम्मीदवारों के स्वागत में सम्मान समारोह आयोजित

Advertisement

चुगलामो में पंचायत चुनाव में विजयी उम्मीदवारों के स्वागत में सम्मान समारोह आयोजित

झारखंड न्यूज24 : बरकट्ठा
जया अहमद

Advertisement

बरकट्ठा। चुगलामो गांव में आजीविका महिला संगठन जेएसएलपीएस के द्वारा पंचायत चुनाव में विजयी उम्मीदवार के स्वागत में सम्मान समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से बरकट्ठा प्रखंड के प्रमुख रेणु देवी, चुगलामो पंचायत के मुखिया फूलवंती देवी, बरकानगांगों मुखिया बसंती देवी, गैड़ा मुखिया सुमन देवी, गंगपाचो मुखिया चिंता देवी, पंसस अनिता देवी, डॉ प्रकाश कुमार मौजूद थे। आजीविका महिला संगठन के कोऑर्डिनेटर सुनील चौधरी, सचिव सोनी कुमारी, कोषाध्यक्ष गुड्डी कुमारी एवं यशोदा कुमारी ने विजयी सभी जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया। प्रमुख रेणु देवी ने कहा कि महिलाएं जिस तरह से मेहनत करके आजीविका संगठन को आगे बढ़ा रही है एक सराहनीय कार्य है। महिला समूह की दीदी को अच्छा से कोशैल परीक्षण मिल जाए तो काफी आगे बढ़ सकती है। डॉ प्रकाश कुमार ने महिलाएं को आत्मबल बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया। कहा कि आज महिलाए आपने आजीविका को बढ़ाने के लिए काफी आगे आ रही है। कृषि क्षेत्र, पशुपालन के क्षेत्र, मुर्गी पालन, बकरी पालन करके अपनी आजीविका बढ़ा रही है। इस अवसर पर यशोदा कुमारी, सरयु प्रसाद, श्यामा साव, मिठू प्रसाद, ब्रहमदेव साव समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Related posts

बड़कागांव में अपराधिक मामले चरम पर, लगाम कौन लगाएगा पुलिस या सुपरमैन

hansraj

मारपीट की घटना में महिला घायल

hansraj

ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षात्मक बैठक संपन्न

jharkhandnews24

रांची के मधुकम में चली गोली

hansraj

जामताड़ा विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी पहुंचे मिहिजाम थाना, मृतक के परिजनों से मिलकर बढ़ाया हौसला

jharkhandnews24

आजसू पार्टी देवघर जिलाध्यक्ष आदर्श लक्ष्य ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लिखा पत्र

jharkhandnews24

Leave a Comment