May 10, 2024
Jharkhand News24
जिला

मुंबई में रहने वाले झारखंड के लोगो के समस्याओं का होगा समाधान : डब्लू महतो

Advertisement

मुंबई में रहने वाले झारखंड के लोगो के समस्याओं का होगा समाधान : डब्लू महतो

■ मुंबई में बिरसा मुंडा सेवा संघ ने प्रदेश अध्यक्ष डब्लू महतो का किया भव्य स्वागत

Advertisement

■ मुंबई पहुंचे झारखंड प्रदेश अध्यक्ष डब्लू महतो, झारखंड के लोगो की समस्याओं को सुना

प्रिंस वर्मा, रामगढ़

मुंबई के कुर्ला विधानसभा में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष डब्लू महतो का बिरसा मुंडा सेवा संघ महाराष्ट्र के द्वारा शाॅल एवं बुके देकर स्वागत किया गया। इस कार्यक्रम में झारखंड के विभिन्न क्षेत्रों से जाकर मुंबई में रोजी रोजगार करने वाले कई लोग शामिल हुए। बिरसा मुंडा सेवा संघ एक समाजसेवी संस्था है जो मुंबई में कई वर्षों से लगातार गरीबों की सेवा कर रही है तथा उनके हक अधिकार की लड़ाई को मजबूती से लड़ रही है। बिरसा सेवा संघ के अध्यक्ष ब्रह्मदेव प्रजापति ने कहा कि यह हमारे लिए गौरव का क्षण की हम लोगों के बीच रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया आठवले के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष डब्लू महतो हम सबों के बीच उपस्थित हुए ।हम लोगों की समस्याओं को सुना तथा उसके यथासंभव निदान हेतु प्रयास करने की बात कही।

मुंबई में रोजगार करने वाले लोगो को रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया से जोड़ा जाएगा : डब्लू महतो

प्रदेश अध्यक्ष डब्लू महतो ने कहा कि मुंबई में रह रहे तमाम झारखंडी साथियों से मिलकर बहुत खुशी हुई । उन्होंने कहा कि झारखंड से आकर मुंबई में रोजी रोजगार करने वाले तमाम साथियों को रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया से जोड़ा जाएगा एवं उनके हक अधिकार एवं शोषण के खिलाफ लड़ाई लड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले के साथ मुंबई में एक भव्य सम्मेलन किया जाएगा। इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा के बांद्रा विधानसभा उपाध्यक्ष सनातन शाह ने कहा कि भाजपा और आरपीआई संयुक्त रुप से मिलकर महाराष्ट्र समेत पूरे भारत में जनकल्याण का काम कर रही है । आगे भी संयुक्त रुप से मुंबई में रह रहे तमाम मजदूर, चालक व कामगार लोगों के हक अधिकार के लिए तत्परता से आवाज उठाती रहेगी। इस अवसर पर बिरसा सेवा संघ के दर्जनों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित हुए। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष ब्रह्मदेव प्रजापति ,उपाध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद गुप्ता, सचिव मुकेश साहू ,उपसचिव रामसेवक ,कोषाध्यक्ष मनोज गुप्ता, उप कोषाध्यक्ष सुरेंद्र साहू ,कार्याध्यक्ष सुरेंद्र रजाक ,धीरेंद्र साहब ,ननकू साहू, शंकर साहू ,प्रवक्ता कामदेव प्रजापति, लखन साहू ,सलाहकार लक्ष्मी साहू, जितेंद्र साहू ,भोला साहू ,महेंद्र साहू, सूचना मंत्री विजय साहू, ईश्वर साहू सुखी साव ,बिरसा मुंडा के महिला अध्यक्ष नुपुर गुप्ता, उपाध्यक्ष रीना गुप्ता आदि का योगदान रहा।

Related posts

आईआईसीएम के शिव कुमार सिन्हा का रिम्स में हुआ निधन, अजय राय एवं आईआईसीएम कर्मियों ने जताया शोक

hansraj

किस्को थाना प्रभारी सुनी कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक का किया गया आयोजन

hansraj

मेगा विधिक सशक्तिकरण शिविर का किया गया आयोजन

hansraj

विक्रांत कुमार पाण्डेय ने यूपीएससी परीक्षा में सफलता हासिल कर अमगांव गांव का किया नाम रोशन

jharkhandnews24

मार्खम कॉलेज में आरोग्यम बैंक के सौजन्य से लगाया गया रक्तदान शिविर

hansraj

2010 बैच की सुमन कैथरीन किस्पोट्टा ने संभाला प्रभारी आयुक्त उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल हजारीबाग का पदभार

jharkhandnews24

Leave a Comment