Advertisement
मझिगावॉ कवलदाग मे बज्रपात होने से एक बैल की मौत एक बैल घायल
कांडी प्रखंड संवाददाता मनोज राम।
Advertisement
गढ़वा जिला कांडी प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत मझिगावॉ के टोला कवलदाग मे शनिवार के लगभग तीन बजे हो रही वर्षा में सुरेश यादव के घर के पास एक आम का पेड़ था उसी आम के बगल में सुरेश यादव अपना दो बैल खुटा पर बांधे थे। लेकिन वर्षा के साथ वज्रपात होने से सुरेश यादव का लगभग 20000 का बैल का मृत्यु हो गई तथा एक बैल गंभीर रूप से घायल हो गया।
सुरेश यादव के घर वालों ने देखा कि मेरा बैल एक तड़प रहा है और एक मरा पड़ा है।
सुरेश यादव अत्यंत गरीब व्यक्ति थे अपना खेती गृहस्ती करने के लिए बैल रखे थे वह भी बैल को भगवान ने छीन लिये।