कांडी बलियारी निवासी को वृंदावन मथुरा में अपने दोस्त के साथ यमुना नदी में डूबने से हुआ मौत
कांडी प्रखंड संवाददाता मनोज राम ।
कांडी थाना क्षेत्र बलियारी गांव निवासी रामचंद्र राम का 24 वर्षीय पुत्र सुभाष रंजन की मृत्यु शनिवार की सुबह वृंदावन मथुरा में अपने दोस्तों के साथ यमुना नदी में बिहार घाट पर स्नान करने के दौरान डूबने से मौत हो गया । सुभाष रंजन अपने परिवार को पेट पालने के लिए बाहर में कमाने गया था। मालूम हो कि एक वर्ष पहले उनके पिता रामचंद्र राम की अकस्मात मृत्यु हो गई थी। जिसके घर में दो भाई थे मृतक सुभाष रंजन पढ़ने में तेज था उसका भाई भी पढ़ाई कर रहा था पिता के मरने के बाद अपने छोटे भाई बहन और मां का पेट चलाने के लिए वह हरियाणा कमाने चल गया था कंपनी में छुट्टी होने से अपने दोस्तों के साथ मथुरा घूमने गया था जहां वृंदावन में यमुना नदी में नहाने के क्रम में डूबने से उसकी मृत्यु हो गई सुभाष की मृत्यु की खबर मिलते ही पूरा गांव में मातम छा गया उसकी मां बहन व भाई को रो रो कर बुरा हाल हो गया है मृतक घर का एकमात्र कमाऊ सदस्य था।
समाचार लिखे जाने तक मृतक का शव एंबुलेंस द्वारा घर आ रहा था।