Advertisement
सेवई दक्षिणी मुखिया किरण कुमारी ने नवनिर्वाचित जिप अध्यक्ष का किया स्वागत
प्रिंस वर्मा, रामगढ़
Advertisement
सेवई दक्षिणी मुखिया किरण कुमारी ने शुक्रवार को रामगढ़ जिप अध्यक्ष सुधा देवी का रजरप्पा कॉलोनी स्थित आवास पहुंचकर स्वागत किया। इस दौरान सेवई दक्षिणी मुखिया सहित समाजसेवी पवन कुमार दांगी, अधिवक्ता राजेन्द्र कुमार, सरीता देवी, दीपक ठाकुर ने संयुक्त रूप से पुष्प गुच्छ भेंट कर जीत की बधाई दी। मौके पर सेवई दक्षिणी मुखिया किरण कुमारी ने कहा कि सुधा देवी के जिप अध्यक्ष बनने से महिलाएं सशक्त होगी। अब महिलाओं को अपनी परेशानी बताने में दिक्कत नही होगा। कहा कि जिप अध्यक्ष सुधा देवी समाजसेवा के क्षेत्र में हमेशा कार्य करती रहती हैं। आगे भी जिला का चहुँमुखी विकास होगा।