पत्नी की गुमशुदगी को लेकर पति ने कराया सनहा दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
झारखंड न्यूज़ 24 लोहरदगा
इमरान हुसैन
लोहरदगा- बक्सीडीपा से महिला की गुमशुदगी की सूचना सेन्हा थाना को देते हुए महिला की पति ने सनहा दर्ज करने का प्रशासन से गुहार लगाया है। बताया जाता है कि सेन्हा थाना क्षेत्र अंतर्गत बक्सीडीपा के वर्तमान निवासी इनोद लोहरा की पत्नी अनिता देवी 30 जून को शाम लगभग 3 बजे अपने घर में सब्जी खरीदने की बात बोल बाजार निकली थी। जो देर रात तक घर नही लौटी अनिता देवी के घर नही लौटने पर इनोद लोहरा अपने रिश्तेदार में छानबीन करने लगा लेकिन कही से पता नही चला। सेन्हा थाना को जानकारी देते हुए बताया कि लोहरदगा थाना क्षेत्र अंतर्गत खखपरता का स्थाई निवासी है। जो विगत 6 माह से अपने परिवार के साथ बक्सीडीपा में किराए के मकान में रह कर जीविकोपार्जन चलता था। थाना प्रभारी ऋषिकांत ने बताया कि इनोद लोहरा के आवेदन पर कारवाई हेतु सनहा दर्ज कर पुलिस कारवाई में जुट गई है। साथ ही उन्होंने कहा कि गुमशुदा महिला अनिता देवी का पहनावा भूरा रंग का सूट लाल रंग का लैगिस रंग गोरा ऊँचाई लगभग 5 फिट भाषा हिंदी एवं नागपुरी बोलती है। किसी व्यक्ति को इसकी सूचना या नजर पड़ता है तो स्थानीय थाना को सूचना देने का अपील किया गया।