मोदी के आठ साल बेमिसाल महिलाओं को मिला सम्मान। रीता चौरसिया
झारखंड न्यूज 24 देवघर झारखंड से अजीत कुमार संतोषी की रिपोर्ट
देवघर। भारतीय जनता पार्टी की झारखंड प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा नेत्री रीता चौरसिया ने केंद्र की मोदी सरकार के आठ साल पूरे होने पर कहा कि केंद्र में जबसे मोदी जी सरकार बनी तब से महिलाओं को सम्मान मिला है। मोदी सरकार ने कश्मीर से धारा 370 हटाया, मोदी सरकार में राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। मोदी सरकार के आठ साल के दौरान पूरे भारत में 15 से 22 एम्स का निर्माण किया गया है। मोदी सरकार ने 3 करोड़ से अधिक लोगों को अपना घर मिला, मोदी सरकार में आयुष्मान भारत योजना के तहत 5 लाख का बीमा हुआ। कोरोना काल में 80 करोड़ परिवारो को मुक्त राशन उपलब्ध कराया गया, मोदी सरकार ने 35 करोड़ से अधिक लोगों को मुद्रा लोन दिया, मोदी सरकार ने 11 करोड़ से अधिक किसान भाइयों के खाते में 6 हजार रुपये हर साल डाले गए। कोरोना काल में 20 करोड़ से ज्यादा महिलाओं को के खाते में कैश ट्रान्सफर किये गये। मोदी सरकार ने 45 करोड़ लोगों के बैंक खाते खुले। मोदी सरकार में मात्र 1 रुपये प्रतिमाह गरीब परिवारो का बीमा, 9 करोड़ से अधिक महिलाओं को गैस कनेक्शन दिया गया। 26 करोड़ घरों तक बिजली कनेक्शन किया गया, 6 लाख गाँव खुले सोच से मुक्त हुए।कई एरपोर्ट, कई नेशनल हाइवे मोदी सरकार ने दिए।
इसलिए आज में क्या पूरा देश मोदी जी सरकार पर गर्व कर है और कह रहा 8 साल मोदी सरकार बेमिसाल, मोदी है तो मुमकिन है।