October 2, 2023
Jharkhand News24
जिला

जेकेवाई बस के पलटने से लगभग दर्जन भर यात्री घायल

Advertisement

जेकेवाई बस के पलटने से लगभग दर्जन भर यात्री घायल

बड़कागांव रितेश ठाकुर

Advertisement

बडकागांव: प्रखंड अंतर्गत बादम से हजारीबाग जाने के क्रम में मंगलवार सुबह एक तेज़ रफ्तार यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में करीब एक दर्जन यात्री घायल हो गए। घायलों में महिलाएं एवं बच्चे शामिल हैं। इसमें कुछ लोग बिहार के नवादा के रहने वाले हैं। गंभीर रुप से घायल कुछ यात्रियों को हजारीबाग हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया है। जबकि बाकी का इलाज स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया। दुर्घटना में रूद्दी निवासी सलामत अंसारी की पुत्री नुसरत जहां एवं पत्नी असीमून निशा, बड़ासी निवासी राम बहादुर राम की पत्नी कलिया देवी, अंबाजीत सुकुलखपिया निवासी देवकांत सिंह एवं उनकी मां आसमानी देवी, बिहार नवादा निवासी बाल गोविंद चौहान की पत्नी तुलसी देवी, 5 वर्षीय पुत्री अंकिता कुमारी एवं पिता सुखदेव चौहान, आजाद नगर रूद्दी निवासी हेना, सबीना एवं गुलअफसा घायल हो गए।
बादम से बोकारो चलने वाली जेकेवाई नामक बस मीडिल स्कूल के समीप पुल के मोड के पास अनियंत्रित हो कर खेत में पलट गई। बस पलटते ही चालक व उप चालक फरार हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक शराब के नशे में था। वह सोमवार की रात बारात से लौटकर सुबह बस चलाने आया था। घटना की सूचना मिलते ही एसआई चनेश्वर किस्कू दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को पुलिस द्वारा एंबुलेंस से बड़कागांव सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। बड़कागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज करा रहे घायल ने डॉक्टर से बस में शराब की बोतल रखे होने की बात कही।

Related posts

आईसेक्ट विश्वविद्यालय की ओर से ओबीसी गर्ल्स स्कूल में किया गया विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

hansraj

कांग्रेस ने दिया एक दिवसीय धरना प्रदर्शन उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल के नाम सोपा ज्ञापना

hansraj

देवघर में मलेरिया कीटनाशी छिड़काव के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

hansraj

सदर विधायक मनीष जायसवाल का एक और नेक पहल, क्षेत्र के जरुरतमंद शोकाकुल परिवारों के सहयोगार्थ शुरू किया नमो श्राद्ध राशन किट का वितरण

jharkhandnews24

मधुपुर टाउन हॉल में एक दिवसीय हज प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

hansraj

हजारीबाग का एक शिवालय जहां भक्त लगा रहें हैं श्रावण मास में लगातार खीर , मिठाई व फ़ल का भोग

jharkhandnews24

Leave a Comment