बरलंगा के परचान्डू में मधुरास मेले का किया गया आयोजन
आर पी आई प्रदेश अध्यक्ष ने किया उद्घाटन
गोला प्रखंड के बरलंगा पंचायत के परचान्डू में पारंपरिक मधुरास मेला का आयोजन किया गया । जिसमें विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इससे पूर्व मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि रिपब्लिकन पार्टी ऑफ़ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष डब्लू महतो एवं विशिष्ट अतिथि प्रदेश महामंत्री साहित्य सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। मेले की संस्कृति बसंत ऋतु से जुड़ी हुई है।इस ऋतु को मधुमास भी कहा जाता है।कहा जाता है की इस ऋतु में प्रेमियों में प्रेम का संचार होता है।मधुरास मेले का आयोजन इसी कथा की एक कड़ी है।मेले का आयोजन भी प्रेम और त्याग की परंपरा का प्रतिक है। यह मेला बंगाली संस्कृति पर आधारित मेला है। जिसमें बंगाल से आए हुए सैंकडों कलाकार अपनी अदभुत कलाकारी का प्रदर्शन करते हुए मेले मे आए हुए लोगों का भरपुर मनोरंजन करते है। इस मेले का आयोजन प्रति वर्ष पुरे उत्साह के साथ किया जाता है।यहां सांस्कृतिक कार्यक्रम के अलावा खरीद बिक्री के लिए विभिन्न प्रकार की दुकाने सजती है एवं बच्चों के मनोरंजन के भी संसाधन लगाये जाते हैं। मेले को सफल बनाने में मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष मान सिंह मुंडा, सचिव महेश महतो, कोषाध्यक्ष कैलाश महतो तथा समिति के विशिष्ट लोगों में सुरेन्द्र महतो, लाल देव महतो,हेमंत सिंह,के बी साय,अशोक सिंह,पहाड़ सिंह,किशन महतो,भानू महतो आदि लोगों का सराहनिए योगदान रहा।