टांगराईन स्कूल के बच्चों ने मनाया विश्व पृथ्वी दिवस ,पेड़ लगाकर प्रयावरण को बचाने का दिया संदेश
पोटका/पूर्वी सिंहभूम/झारखण्ड
सुरेश कुमार महापात्र की रिपोर्ट
पोटका प्रखण्ड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय ,टांगराईन के विद्यालय परिसर में विश्व पृथ्वी दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों के बीच चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। चित्रांकन प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार पुष्पा मांझी द्वितीय पुरस्कार भुवानी मुंडा को मिला। चित्रांकन प्रतियोगिता में शामिल सभी बच्चों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरविंद तिवारी ने बच्चों को पर्यावरण के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी दी।
बाद में बच्चों और शिक्षकों ने मिलकर प्रयाबरण को बचाने का संकल्प लेते हुए पौधारोपण किया और लोगों को अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने की अपील की जिससे पर्यावरण सुरक्षित रह सके।