May 14, 2024
Jharkhand News24
प्रखंड

पतरातू से टोरी तक चल रहे थ्री लाइन रेलवे में काम करने आई प्रवासी महिला का हुआ मौत

Advertisement

पतरातू से टोरी तक चल रहे थ्री लाइन रेलवे में काम करने आई प्रवासी महिला का हुआ मौत

मृतक महिला का जिम्मेवार कौन के.ई .सी. कंपनी की ओर से कोई मेडिकल किट उपलब्ध नहीं

केरेडारी से सनोज महतो कि रिपोर्ट

केरेडारी थाना क्षेत्र के कोले रेलवे में कार्य करने पहुंची प्रवासी महिला मजदूर की संदेहास्पद मौत हो गई। मृतक महिला मीरा कोल मध्यप्रदेश के सतना जिला, बिटारी रामनगर की रहने वाली हैं। घटना 8 मार्च के देर रात्रि की हैं। महिला के मौत क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुवा हैं।
घटना के उपरांत वीवी इंफ्रा के सुपर वाइजर ने केरेडारी थाना को सूचना दिया। केरेडारी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया। वही वीवी इंफ्रा के कर्मियों ने महिला के शव को महिला के परिजनों को सौंप दिया। वीवी इंफ्रा के कर्मी ने बताया की बीते रात महिला का पेट दर्द कर रहा था। जिसके बाद महिला को दवा दिया गया। कुछ देर बाद महिला की मौत हो गई। जबकि पूछे जाने पर मृतक के परिजनों ने बताया की 12:00 रात में पेट दर्द शुरू हुआ और 3 घंटा बाद मौत होती है! कोले स्टेशन से पतरातू रेलवे अस्पताल कि दुरी मात्र 26 किलोमीटर है व बरकाकाना रेलवे अस्पताल की दूरी 50 किलोमीटर है!
मीरा के मौत पर पिता ने कहा की बेटी कभी इस तरह से बीमार नहीं पड़ी। मौत के 6 घंटे बाद कंपनी के कर्मी ने फोन पर बेटी की मौत की सूचना दी। बेटी के मौत कारण पर पिता ने दुख जताते हुवे स्थानीय पुलिस से मामले को जांच करने का मांग किए हैं।

Advertisement

वहीं पतरातु से टोरी तीसरी लाइन में काम कर रहे प्रवासी मजदूरों ने कॉन्ट्रेक्टर व सब कांट्रेक्टर कंपनी पर मजदूरों को कोई सुविधा नहीं देने का आरोप लगाया हैं। मजदूरों ने कहा की अगर कम्पनी के द्वारा मृतक को समय पर इलाज होता तो इतनी बड़ी घटना नहीं होती।

Related posts

भाजपा जिलाउपाध्यक्ष के चौपारण आवास पर पहुंचे भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय

jharkhandnews24

राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय नावाडीह का शिक्षा पदाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण 

jharkhandnews24

राजनीतिक चर्चा का केंद्र बना जनसंवाद यात्रा, सिंघरावां में वक्ताओं का हुआ संबोधन

jharkhandnews24

सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के जरिए होगा जनता की समस्याओं का समाधान – बीडीओ

jharkhandnews24

भारत जकात मांझी प्रगणा महाल समाज के लोगों ने कल्याण मंत्री दीपक बिरूआ को सौंपा मांग पत्र

jharkhandnews24

ओमान में फंसे झारखंड के 6 मजदूर, सोशल मिडिया के जरिए सरकार से लगाई वतन वापसी की गुहार

jharkhandnews24

Leave a Comment