May 18, 2024
Jharkhand News24
प्रखंड

ओमान में फंसे झारखंड के 6 मजदूर, सोशल मिडिया के जरिए सरकार से लगाई वतन वापसी की गुहार

Advertisement

ओमान में फंसे झारखंड के 6 मजदूर, सोशल मिडिया के जरिए सरकार से लगाई वतन वापसी की गुहार

अमूल्य चन्द्र पांडेय : विष्णुगढ़

झारखंड के 6 मजदूर कंपनी की मनमानी के कारण ओमान में फंसे हुए हैं। हाल यह है कि खाने-पीने के लिए लोग दाने-दाने को मोहताज हैं। ओमान की राजधानी मस्कट में फंसे इन मजदूरों ने केंद्र और राज्य सरकार से शोसल मीडिया के माध्यम से विडियो वायरल कर स्वदेश वापसी की गुहार लगाई है। ये सभी मजदूर गिरिडीह, हजारीबाग और बोकारो जिले के रहनेवाले है। पिछले 22 दिसंबर 2022 को मोबाइल टाॅवर खडे करनेवाली कंपनी में काम करने के लिए ओमान की राजधानी मस्कट गये थे। जहां पिछले पांच महीने से वेतन नहीं मिला हैं। जिसके कारण सभी मजदूर दाने-दाने को मोहताज हो गये है। इधर मजदूरो के परिजन परेशान हैं।कंपनी ने मजदूरो का पासपोर्ट भी जब्त कर लिया गया हैं। मजदूरों की आवाज उठाने वाले सिकंदर अली ने केंद्र व राज्य सरकार से मजदूरो को मदद करने की अपील की है। कहा कि यह पहली घटना नहीं है। काम की तलाश में मजदूर विदेश जाते हैं, वहां उनको यातनाएं झेलनी पड़ती हैं। बड़ी मुश्किल से वे वतन लौट पाते हैं। पहले भी कई ऐसे मामले सामने आए हैं।ऐसे में सरकार को इस पर ठोस कदम उठाने की जरूरत हैं।

Advertisement

वहां फंसे मजदूरों में हजारीबाग जिले के बिष्णुगढ थाना क्षेत्र अंतर्गत नेरकी के संजय महतो,उच्चाघाना के महादेव महतो, अम्बाडीह के दिनेश महतो, अर्जुन महतो और किशोर महतो, गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र अंतर्गत महुरी बोकारो जिले के पेंक नारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पोखरिया के युगल महतो शामिल है।

Related posts

बरक‌ट्ठा के पूर्व विधायक जानकी यादव ने समर्थको के साथ भाजपा से सामुहिक इस्तीफा दिया. भाजपा के खिलाफ बयानबाजी करने पर विधायक को मिला संयोजक का पद

reporter

ट्रूडो के आरोपों पर बोला विदेश मंत्रालय, राजनीति और पूर्वाग्रह से प्रेरित हैं आरोप, वीजा सेवाएं सस्पेंड

jharkhandnews24

चेचकप्पी गांव में खेलने के दौरान चचेरे भाई-बहन की पुआल से जलकर मौत. एकलौता था मृतक बच्चा

hansraj

सक्रेज में भारतीय संविधान दिवस मनाया गया. याद किये गये बाबा साहब

hansraj

कैंसर कारक तंबाकू गुटखा धूम्रपान मद्यपान का करें परित्याग – डॉ आरसी मेहता

jharkhandnews24

कोडरमा चुनाव फतह के संकल्प के साथ माले की बरकट्ठा में कार्यकर्ता कंवेंशन हुआ सम्पन्न

jharkhandnews24

Leave a Comment