May 4, 2024
Jharkhand News24
प्रखंड

आजसू पंचायत सचिव रूपलाल साव एवं शनिचर गंझू ने कांग्रेस पार्टी का सदस्यता ग्रहण किया

Advertisement

आजसू पंचायत सचिव रूपलाल साव एवं शनिचर गंझू ने कांग्रेस पार्टी का सदस्यता ग्रहण किया

सलगा में कांग्रेस कोर कमेटी का किया गया गठन

संगठन को जिम्मेदारी मिलने से जमीनी स्तर पर हो रहे हैं सटीक कार्य- अर्जुन साव

केरेडारी से सनोज महतो कि रिपोर्ट

केरेडारी- सलगा पंचायत कांग्रेस कोर कमेटी का गठन दिन सोमवार को इंटक प्रदेश सचिव अंकित राज सह विधायक सुश्री अंबा प्रसाद की मौजूदगी में किया गया। सलगा पहुंचने पर विधायक मनरेगा प्रभारी अर्जुन साव ने अंकित राज का स्वागत किया। इस दौरान सलगा पंचायत के आजसू पंचायत सचिव रूपलाल साव एवं आजसु के सक्रिय कार्यकर्ता शनिचर गंझू ने आजसु पार्टी छोड़कर कांग्रेस पार्टी का दामन थामा। अंकित राज एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।

Advertisement

इस दौरान चिंतामण साव को पंचायत अध्यक्ष, जितेंद्र यादव उपाध्यक्ष, छकन भोक्ता कोषाध्यक्ष, इंद्रजीत कुमार मीडिया प्रभारी, रूपलाल साव पंचायत संरक्षक,संगठन मंत्री नागेंद्र गंझू, उपसचिव शनिचर गंझू को चुना गया।

सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का फुलमाला एवं कांग्रेस का अंग वस्त्र पहनाकर स्वागत किया गया। नवनिर्वाचित पंचायत अध्यक्ष चिंतामण साव ने कहा कि पंचायत अध्यक्ष के पद पर पूरी ईमानदारी से कार्य करते हुए संगठन को लेकर विकास कार्य को धरातल पर उतारने का कार्य करेंगे एवं विधायक अंबा प्रसाद के सहयोग से पंचायत का समुचित विकास किया जाएगा। मनरेगा प्रभारी अर्जुन साव ने कहा कि संगठन को जिम्मेदारी मिलने से जमीनी स्तर पर सटीक कार्य हो रहे हैं।

मौके पर पूर्व विधायक प्रत्याशी द्रौपदी देवी, मनरेगा प्रभारी अर्जुन साव, धीरेंद्र साव, कराली पंचायत अध्यक्ष उमेश साव, खिरोधर साव, रूपेश साव, छेदी महतो, संदीप कुमार साव,दिनेश कुमार,खेलावन कुमार साव, तिलक चंद भोक्ता, विनोद कुमार भोक्ता, संजय कुमार,जगदीश कुमार, विकास भोक्ता, आशीष पांडे, हीरामन राणा, संजीत कुमार यादव, राकेश कुमार यादव, संदीप कुमार यादव, देवराज महतो, संजय रजक, उमेश महतो जगदीश महतो, फुदकी देवी, रीना देवी सहित कई लोग मौजूद थे।

Related posts

भामाशाह विद्यालय में बताया गया साइबर सिक्योरिटी के तरीके

jharkhandnews24

चौपारण के सियरकोनी स्थित दर्जनों होटलो को तोड़ना नहीं है उचित, क्यों चुप है स्थानीय विधायक : कृष्णा यादव

jharkhandnews24

रानीचुआं मुखिया मूर्ति देवी ने बच्चों के बीच किया पाठ्य सामग्री का वितरण

Umesh

नव नियुक्त प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष गौरीशंकर चौधरी के स्वागत में अभिनंदन समारोह का आयोजन

jharkhandnews24

डिवाइन स्कूल में मृत मुकुंद चौधरी के सम्मान में शोक सभा का किया गया आयोजन

hansraj

अकीदत व एहतराम के साथ मनाया गया सब ए बारात

jharkhandnews24

Leave a Comment