अकीदत व एहतराम के साथ मनाया गया सब ए बारात
साहेबगंज : तारिक अनवर
साहेबगंज जिला सहित पुरे हिंदुस्तान के विभिन्न मुस्लिम गांवों में रविवार को सब ए बरात बड़े ही एहतराम,रहमत व अकीदत के साथ मनाया गया। सभी मुस्लिम गांव में रविवार 25 फरवरी को मगरिब की नमाज के बाद फातिहा किया गया। फिर आयशा की नमाज पढ़ने के बाद सभी मिलकर अपने अपने गांव के कब्रिस्तान, मजार में जाकर मोमबत्ती,अगरबत्ती जलाते हुए उस कब्र में मौजूद लोगो को मगफिरत के लिए दुवाएं भी की गई।कहा जाता है की इस रात सभी मुस्लिम समुदाय के लोग अल्लाह से दुआ मांगकर अपनी गलती की क्षमा मांगते हैं।इस पर्व में दो दिन रोजा भी रखा जाता है। यह त्योहार मुसलमानो का सबसे बेहतर त्योहारों में से एक हैं।
यह रात इबादत की रात है। इस रात अगर कोई अल्लाह का नेक बंदा अपनी गलती को दिल से तोबा कर अल्लाह से दुआ करें तो अल्लाह ताला उनकी दुआ जरूर कबूल करता है।इस त्योहार में सभी मुसलमान अपने बूढ़े बुजुर्गो जो इस दुनिया से गुजर चुके हैं उनकी मगफिरत और जन्नत में आला से आला मकाम हो इसके लिए दुआ मांगते हैं। और रात भर अल्लाह की इबादत करते हैं।।