नवनियुक्त कांग्रेस ओबीसी हजारीबाग जिला अध्यक्ष दीपक गुप्ता को कांग्रेसियों ने माला पहनाकर किया भव्य स्वागत
कांग्रेस पार्टी ने जो भरोसा मुझपर जताया है, उसे मैं कभी टूटने नहीं दूंगा : दीपक गुप्ता
संवाददाता : चौपारण
चौपारण विधायक आवास में प्रखंड विधायक प्रतिनिधि रामफल सिंह के अगुवाई में अन्य प्रखंड कांग्रेस नेता एवं कई विधायक प्रतिनिधि ने नवनियुक्त कांग्रेस ओबीसी हजारीबाग जिला अध्यक्ष दीपक गुप्ता को माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। विधायक प्रतिनिधि रामफल सिंह ने कहा की दीपक गुप्ता कुशल नेतृत्व में जिला में ओबीसी संगठन और अधिक मजबूत होगा इनके अगुवाई में जिला ओबीसी कांग्रेस को नई ऊंचाई तक ले जायेंगे। जिला अध्यक्ष दीपाक गुप्ता ने कहा की कांग्रेस पार्टी ने मुझपर भरोसा करके इतनी बड़ी व अहम जिम्मेवारी सौंपी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने जो भरोसा मुझपर जताया है, उसे मैं कभी टूटने नहीं दूंगा। मैं ओबीसी वर्ग की महत्ता, उसके हक व अधिकार के लिए हमेशा लड़ा हूं और आगे भी लड़ता रहूंगा। संगठन से सभी तबके से नए लोगों को जोड़ने और संगठन का विस्तार जिला भर में पंचायत स्तर तक करना मेरी प्राथमिकता होगी। वही ओबीसी लोगों के हक और अधिकार के लिए हमेशा तत्पर रहूंगा। स्वागत करने वालो में कांग्रेस जिला महासचिव मंटू यादव, जिला सचिव विकास गुप्ता, बीस सूत्री अध्यक्ष नंदू यादव, बैजू गहलौत, मनोज सिंह, अभिमन्यु भगत, जल संसाधन सिंचाई विभाग बीरबल साव,देवल आशीष साव, स्वास्थ विभाग प्रतिनिधि रेवाली पासवान, वन विभाग प्रतिनिधि यदुनंदन यादव, चैथी मुखिया गुलाबी यादव, नागेंद्र कुशवाहा, प्रलाद सिंह, उप प्रमुख प्रतिनिधि लालेश साहु, नीरज सिंह, नवीन यादव, मिन्हाज मेंहदी, बीरेंद्र यादव, बहादुर राणा, मुकेश सिन्हा, लवकेश सिंह, दिगम्बर भुइंया, महेश प्रसाद केशरी एवं कई कांग्रेसी नेता मौजूद थे।