जिला परिषद उपाध्यक्ष सह संघ के प्रदेश अध्यक्ष किशुन यादव प्रशिक्षण के लिए हैदराबाद हुए रवाना
संवाददाता : बरही
जिला परिषद उपाध्यक्ष संघ का हैदराबाद में चल रहे पांच दिवसीय प्रशिक्षण के लिए उपाध्यक्ष संघ के प्रदेश अध्यक्ष हजारीबाग जिला परिषद उपाध्यक्ष सह बरही पूर्वी के जिप सदस्य किशुन यादव रविवार को रवाना हुए। जिसको लेकर बरही के समाजसेवियों ने उन्हें अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान कोडरमा जिला परिषद उपाध्यक्ष निर्मला देवी को भी अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस बाबत जिला परिषद उपाध्यक्ष सह संघ के प्रदेश अध्यक्ष किशुन यादव ने कहा कि वे आम जनता व पंचायती राज के चुने गए जनप्रतिनिधियों के हक एवं अधिकार की रक्षा करने के लिए मैदान में हूं और इसके लिए लगातार प्रयासरत हूं। इस निमित आज प्रशिक्षण के लिए हैदराबाद जा रहा हूं, प्रशिक्षण के बाद आपके हक एवं अधिकार की लड़ाई को एक नया धार मिलेगी। यही कामना के साथ आप लोगो को अपना प्यार और सहयोग देने के लिए धन्यवाद। मौके पर कोडरमा जिला उपाध्यक्ष निर्मला देवी, समाजसेवी सुभाष यादव, रामचंद्र यादव, युगल यादव, रामदेव यादव, अशोक यादव, महादेव यादव, ब्रमदेव यादव, सुनील सिंह, सुभाष यादव, महाबिर यादव, संजय यादव सहित कई लोग मौजूद थे।