May 11, 2024
Jharkhand News24
प्रखंड

रांची और आसपास के आसमान में धुंध की चादर, आज बारिश होने की

Advertisement

रांची और आसपास के आसमान में धुंध की चादर, आज बारिश होने की

रांची /मांडर

झारखंड में मौसम ने पिछले दो दिनों ने करवट ली है। बदले मौसम के मिजाज का असर रांची समेत कई जिलों में देखा जा रहा है। राजधानी समेत कई जिलों में कोहरा और बादल छाया हुआ है। कही कही धुप भी नहीं निकली। बुधवार को रांची में काफी देर बाद हल्की धूप निकली। मौसम के बदलने से अधिकतम तापमान गिर गया है और न्यूनतम तापमान बढ़ गया है।
गुरूवार को भी मौसम बुधवार जैसा ही है, आसमान में बादल और कोहरा छाया हुआ है।

Advertisement

धुप नहीं निकलने के कारण लोगों को ठंड का एहसास होगा। रांची और उसके आसपास, संताल और कोल्हान के कई इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाक के प्रभारी अभिषेक आनंद ने कहा कि न्यूनतम तापमान तीन से चार डिग्री बढ़ जाएगी, यह एक दो दिनों तक बढ़ा रहेगा। अगले तीन दिनों तक बिहार से सटे इलाकों में घना कोहरा रहेगा। इसको लेकर सावधान रहने की जरूरत है। किसानों को फसल खराब होने की चिंता सता रही है.

मौसम के बदले मिजाज का असर रेल और विमान सेवा पर भी पड़ा है। बेंगलुरू-रांची विमान सेवा रद्द किया गया, पुणे-रांची विमान सेवा को भुवनेश्वर परिवर्तित कर दिया गया। कई विमान घंटों विलंब से रवाना हुई और कई विलंब से रांची पहुंची। झारखंड अभिभावक संघ ने ठंड को लेकर स्कूलों के समय में परिवर्तन करने और छुट्टी करने की मांग को लेकर शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव और सभी उपायुक्तों को पत्र लिखा। संघ ने कहा कि ठंड की वजह से बच्चों की तबियत बिगड़ रही है, इसलिए स्कूलों के समय में परिवर्तन किया जाए।

Related posts

भाजपा का विशाल लाभार्थी सम्मेलन में उमड़ा जनसमूह, सांसद व पूर्व विधायक ने गिनाई उपलब्धिया

jharkhandnews24

जी एम कॉलेज मे संस्थापक घनश्याम मेहता की तृतीय पुण्यतिथि मनाई गई

jharkhandnews24

उत्क्रमित मध्य विद्यालय साँढ़ में शिक्षक व अभिभावक गोष्ठी की आयोजन

jharkhandnews24

विधायक उमाशंकर अकेला ने भारत फुटवेयर का किया उद्घाटन

jharkhandnews24

राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर कृत्रिम मेधा के युग में मीडिया विषय पर आयोजित चर्चा कार्यक्रम का किया आयोजन

jharkhandnews24

जंगल में लगी आग को देख बुझाने में जुटा युवक सिकंदर, सामाजिक कार्यों में अक्सर दिखाता है रुचि

jharkhandnews24

Leave a Comment