May 18, 2024
Jharkhand News24
प्रखंड

पंचायत प्रतिनिधि व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने 180 लाभुको के बीच किया कंबल का वितरण

Advertisement

पंचायत प्रतिनिधि व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने 180 लाभुको के बीच किया कंबल का वितरण

संवाददाता: बरही

कड़कड़ाती ठंड में राज्य सरकार द्वारा प्रदत्त कंबल का वितरण धनवार पंचायत में किया गया। कम्बल का वितरण स्थानीय मुखिया राजेन्द्र प्रसाद, पंचायत सचिव राजेंद्र मिश्रा,समाजिक कार्यकर्ता सह महिल नेत्री ममता देवी, पंचायत समिति सदस्या संतोषी कुमारी, वॉर्ड सदस्य बालेश्वर कुमार, लक्ष्मी कुमारी, ब्रहमदेव यादव, प्रकाश साव, उमेश यादव, मौजूद रहे। सर्दी के तेवर मौसम में कम्बल पाकर गरीब गुरबा लोगों की आंखों में खुशी के आंसू आ गए। मौके पर उपस्थिति ग्रामीणों को संबोधित करते हुए मुखिया राजेन्द्र प्रसाद ने कहा कि मानो जीवन में सेवा से बढ़कर कोई धर्म नहीं है। इस बवात बुजुर्ग कारू साव ने कहा कि आज हर कोई अपनी आकांक्षाओं की पूर्ति में दिन रात व्यस्त हैं ऐसे में समाजसेवा के लिए आर्थिक सहयोग करने वाले व्यक्ति धन्यवाद के पात्र हैं। उन्होंने कपकपाती ठंड में सैकड़ो जरूरतमंदों को कंबल उपलब्ध कराने के लिए सराहना की, महिला समाजसेवी ममता देवी के संबोधित करते हुए कही कि ठंड में गरीब को गर्म वस्त्र मिल जाए तो मानो जिंदगी मिलती हैं। ठंड की मौसम में कंबल पाकर गरीब सुकुन महसूस करता है।कंबल से गरीबों, असहायों वृद्धों तथा विधवाओं को ठंड से राहत मिलती है। कंबल पाने वाले में सुखदेव यादव, दरोगी पंडित, वासुदेव यादव, राशिदन खातून, अकबर मियां, अब्दुल कादिर, सलीम खातून, जमीला खातून, सबीना खातून, शाहिदा खातून, बिनती देवी, भुनेश्वरी देवी, जिरिया देवी, बुंदिया देवी, जसिया देवी, तालो महतो ,जागेश्वर राणा सरस्वती देवी, विष्णी देवी, गीत देवी, भटनी देवी, धनिया देवी, नारायण महतो, पार्वती देवी, द्रोपति देवी ,मंजू देवी, सोनिया देवी, मंगरी देवी, शांति देवी,मालती देवी, पुष्पा देवी, जिरवा देवी, कामेश्वरी देवी, सीता देवी, लीला देवी, बुधु राणा, शान्ति देवी, भोला सिंह, प्रयाग ठाकुर, बिंदु देवी, सहित अन्य लाभुक मौजूद थे।

Advertisement

Related posts

विधायक उमाशंकर अकेला ने डॉ निजामुद्दीन अंसारी एवं बासुदेव यादव को जिला विधायक प्रतिनिधि किया मनोनित

jharkhandnews24

इंद्रधनुष टीकाकरण के तहत 129 बच्चो को टीकाकरण किया जायेगा

jharkhandnews24

रामनवमी महापर्व महासमिति के अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद के कुशल नेतृत्व में शांतिपूर्ण माहौल में हुआ संपन्न

jharkhandnews24

चतरो में बिजली संकट, कई दिनों से खराब पड़ा है ट्रांसफार्मर

jharkhandnews24

नमो फुटबॉल टूर्नामेंट 2023 पर चेलांगदाग ने 1 : 0 से कब्जा जमाया

jharkhandnews24

भाजपा नेताओं ने प्रखंड क्षेत्र में चलाया जन संपर्क अभियान. कुमकुम ने किया अन्नपूर्णा को विजय बनाने की अपील

jharkhandnews24

Leave a Comment