May 17, 2024
Jharkhand News24
प्रखंड

रामनवमी महापर्व महासमिति के अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद के कुशल नेतृत्व में शांतिपूर्ण माहौल में हुआ संपन्न

Advertisement

रामनवमी महापर्व महासमिति के अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद के कुशल नेतृत्व में शांतिपूर्ण माहौल में हुआ संपन्न

मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम का जन्म जीवन त्याग, तपस्या, संयम, और संकल्प पर आधारित था : राजेन्द्र प्रसाद

संवाददाता : बरही

बरही प्रखंड अंतर्गत करियातपुर में सातों अखाड़ों के द्वारा रामनवमी महापर्व को लेकर विशेष रूप से झांकी निकाली गई एवं अस्त्र शस्त्र परिचालन प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगी प्रतियोगिता में कई प्रतिभागी शामिल होकर काफी दमखम लगाया एवं अपना कर्तव्य दिखाया। प्रतियोगिता में लाठी, तलवारबाजी एवं विशेष शारीरिक प्रदर्शन पर आयोजित हुई। सर्वप्रथम सभी अखाड़ों के अध्यक्षों को महासमिति के अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद द्वारा पगड़ी पहनाकर स्वागत किया और सभी झांकियों का अवलोकन किया गया। अवलोकन करने के क्रम में महासमिति के अध्यक्ष एवं जिप उपाध्यक्ष के प्रदेश संघ के अध्यक्ष सभी अखाड़ों के अध्यक्ष एवं प्रबुद्धजनों के द्वारा किया गया। महा समिति के अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का जन्म उत्सव सांप्रदायिक सौहार्द एवं त्याग का मिसाल प्रस्तुत करता है। भगवान श्री राम द्वारा किए गए कार्य प्रशंसनीय थे। भगवान श्रीराम का जन्म त्रेता युग के चैत मास के नवमी को हुआ था। इसलिए सभी भक्त लोग इस दिन को बड़े हर्षउल्लास के साथ मनाते हैं। रामनवमी के दिन आमतौर पर हिंदू परिवारों में व्रत, उपवास, पूजा पाठ, एवं वन्य धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जाता है। और खुशियों के साथ उनका स्वागत किया जाता है। इस दिन विशेष रूप से भगवान राम की पूजा अर्चना एवं कई तरह के आयोजन करने के जन्म के पर्व को मनाते हैं।

Advertisement

सभी अखाड़ों को निर्देश दिया गया था। कि संध्या 4 से 5 बजे तक महासमिति के अखाड़ा करियातपुर मैदान में पहुंचकर संध्या 7 तक सभी अखाड़े के लोग अपने लाठी डंडा तलवार भाला इत्यादि खेल का प्रदर्शन करेंगे। उसके बाद बरसोत चौक तक शोभा यात्रा के रूप में जुलूस निकाला गया। सभी ग्रामों के द्वारा झांकी निकाली गई।सभी झांकियों के लिए एक निर्णायक मंडल नियुक्त थी। और अच्छी झांकी प्रस्तुत करने वाले अखाड़े को महासमिति की ओर से 6 अप्रैल को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद ने कहा कि हम लोग एक सभ्य समाज का आदमी है, और सभ्यता का परिचय देते हुए त्यौहार को शांतिपुर मनाए हैं। सरकार द्वारा निर्देशित गाइडलाइन के अनुसार हम लोगों को त्योहार मनाया जाना था, ठीक उसी तरह हम लोगों ने त्यौहार को सफलतापूर्वक मनाए हैं, और आगे भी मनाएंगे। इसके लिए उन्होंने सभी अखाड़ों के अध्यक्ष सचिव एवं समाज के सभी प्रबुद्धजनों का आभार व्यक्त किया। मौके पर अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद, सचिव प्रदीप केसरी, कोषाअध्यक्ष मनोज कुमार, उपाध्यक्ष अनिल केसरी, सहसचिव संतोष केसरी, सहकोषाध्यक्ष संतोष प्रजापति, करियातपुर के अध्यक्ष चंदन कुमार केसरी, धनवार अध्यक्ष ब्रह्मदेव यादव,पिपरा घोघर अध्यक्ष रंजीत पाण्डेय, लखना अध्यक्ष अशोक यादव, दूधपनिया अध्यक्ष अर्जुन पंडित, दुलमहा अध्यक्ष सागर चंद्रवंशी, तोखन प्रजापति, मुरली मनोहर केसरी, किशोरी मोहन पाण्डेय,बसुरेश साव,नारायण यादव, जितेंद्र गिरी, बाबूलाल पासवान, प्रकाश साव, नंदलाल कुशवाहा, विनोद प्रसाद, जवाहर प्रसाद, नरेश प्रसाद, अजीत कुमार कुशवाहा, विनय प्रसाद,राजेश प्रसाद, कमलेश कुशवाहा, धर्मेंद्र प्रजापति, झारखंडी पाण्डेय सहित विभिन्न अखाड़ों के पदाधिकारी एवं विभिन्न गांव से आए सैकड़ों ग्रामीण शामिल थे।

Related posts

बालू लदे ट्रेक्टर के चपेट में लेने से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत. चालक गंभीर रेफर

jharkhandnews24

मृतक के परिजनों से मिले धनवार पूर्व विधायक राजकुमार यादव बंधाया ढांढस

jharkhandnews24

स्वीकृत योजनाओं में से लंबित योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु ग्राम सभा एवं भूमि सत्यापन प्रतिवेदन कार्यालय को जमा करने का निर्देश

jharkhandnews24

4 दिसंबर तक झारखंड के उत्तरी हिस्से में छाये रहेंगे बादल, राजधानी रांची में सुबह शाम छाया रहेगा कोहरा

jharkhandnews24

विधायक एवं सांसद प्रतिनिधि ने संयुक्त रूप से किया ट्रांसफार्मर का उद्घाटन

jharkhandnews24

बरकट्ठा एवं चलकुशा प्रखंड क्षेत्र में हुई मारपीट की घटना में 6 लोग घायल. तीन रेफर

reporter

Leave a Comment