नव वर्ष पर चचरो पार्क, जवाहर घाट एवं आदि पिकनिक स्थलों पर रहा धूम, डीजे की धुन पर थिरके लोग
कई पिकनिक स्पॉट पर सुविधाओं का अभाव
संवाददाता : बरही
बरही में काफी पिकनिक स्थल है जो कुछ पिकनिक अस्थल प्राकृतिक वादियों में भी बसा हुआ है। जहां दूर- दूर से लोग पिकनिक मनाने आते है। बरही के चाचरो पार्क एवं जवाहर घाट का मनोरम दृश्य देखते ही बनता है। प्रकृति के गोद में बसा जवाहर घाट एवं चचरो पार्क की हसीन वादियां देखने के लिए उमड़ी भीड़ इस खूबसूरत पिकनिक स्पॉट पर काफी उत्साह उमंग साथ आते है। इस नव वर्ष भी नव वर्ष की पहले दिन शुरुआत इन दोनो अस्थलो पर काफी धूम देखा गया। वही युवाओं ने इस नव वर्ष मंगलमय रहे ऐसा कमाना के साथ अपने मित्र व फेमिली के साथ वनभोज का कार्यक्रम का आयोजन कर धूम – धाम के साथ डीजे लगाकर खूब एंजॉय करते नजर आए। पर्यटकों ने कहा कि
इतना अच्छे पिकनिक स्पॉट होते हुए भी चचरो पार्क जाने केलिए पक्की सड़क नहीं न कोई सुविधा उपलब्ध कराई गई है। विदित हो कि चचरो पार्क का काफी दिनों से देख भाल नहीं होने के कारण अब खंडहर में तब्दील होता जा रहा है।