बसरिया पंचमाधव के वार्ड सदस्य घनश्याम सिंह का आकस्मिक निधन
पंचायत के लिए अपूरणीय क्षति : नीलम देवी
संवाददाता : बरही
बरही प्रखंड अंतर्गत बसरिया पंचायत के पंचमाधव निवासी वार्ड सदस्य घनश्याम सिंह का बीते रात आकस्मिक निधन हो गया जिससे पूरे पंचायत में शोक की लहर दौड़ गई। अचानक निधन की खबर सुन कर हर कोई हैरत अंगेज है। ज्ञात हो कि घनश्याम सिंह बसरिया पंचायत के वार्ड संख्या 08 के वार्ड सदस्य थे। दिवंगत घनश्याम सिंह अपने शांत स्वभाव व मृदुल भाषा के लिए पुर पंचायत में विख्यात थे। पंचायत की मुखिया नीलम देवी ने कहा कि अचानक घनश्याम जी के चले जाने से पंचायत के लिए यह अपूर्ण क्षति है। वें अपने शांत स्वभाव के लिए ग्रामीणों के बीच बहुत प्रसिद्ध थे। पंचायत में उनकी पूर्ति कभी नहीं हो सकती। वहीं पूर्व मुखिया हरेंद्र गोप ने भी श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि हमने अपना एक विशेष साथी खो दिया है।
उन्होंने अपने तीन पुत्रों सहित पूरा भरा पड़ा परिवार छोड़ गये। उनके अंतिम दर्शन में मुखिया प्रतिनिधि हरेंद्र गोप, समाज सेवी नागेश्वर रजक, उप मुखिया प्रतिनिधि विनोद यादव, पंचायत समिति प्रतिनिधि कामेश्वर रविदास, वार्ड सदस्य मनीष कुमार शर्मा, नजमा खातून, देवंती देवी, समाजसेवी वीरेंद्र यादव, वीरेंद्र सिंह, धीरेंद्र कुमार यादव, लतीफ अंसारी, प्रकाश ठाकुर, लक्ष्मण ठाकुर, नरेश यादव, सिकंदर कुमार, संतोष यादव, राजेश यादव सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।