सावन की दूसरी सोमवारी पर बुढ़वा महादेव मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए उमड़ी शिव भक्तों की भीड़
बिहार, उत्तर प्रदेश, उड़ीसा और छत्तीसगढ़ राज्य से बुढ़वा महादेव बड़कागांव पहुंचे शिवभक्त
बड़कागांव रितेश ठाकुर
बड़कागांव बुढ़वा महादेव मंदिर में सावन के दूसरी सोमवारी के अवसर पर हजारों शिव भक्तों ने शिवलिंग पर जल चढ़ाएं। जलाभिषेक करने के लिए अहले सुबह से ही शिव भक्तों की लंबी लाइन लगी रही। श्रद्धालु जल चढ़ाने के लिए शाम तक आते रहें। शिवलिंग पर जल चढ़ाने के लिए झारखंड के अलग-अलग जिले के अलावा बिहार, उत्तर प्रदेश, उड़ीसा और छत्तीसगढ़ राज्य से शिव भक्त आए हुए थे। वहीं शिव भक्तों को ध्यान में रखते हुए बुढ़वा महादेव सेवा समिति कर्णपुरा क्षेत्र के द्वारा खिचड़ी का प्रसाद वितरण किया गया। सेवा समिति के द्वारा ग्रामीणों से समिति को सहयोग करने की अपील की गई है। साथ ही बुढ़वा महादेव परिसर को स्वच्छ रखना सब की जिम्मेवारी बताई गई। बुढ़वा महादेव परिसर के जंगल को बचाने के लिए वन प्रबंधन एवं संरक्षण समिति कांडतरी, खैरातरी एवं पड़रिया के सदस्यों के द्वारा दिन भर जंगल की रखवाली की गई। जंगल को क्षति पहुंचाने वाले लोगों को सख्त हिदायत दी गई। वन प्रबंधन समिति के द्वारा वन को बचाने के लिए सहयोग मांगी गई। मौके पर मुख्य रूप से उप प्रमुख बचनदेव कुमार, जिला परिषद सदस्य सुनीता देवी, बुढ़वा महादेव सेवा समिति कर्णपुरा क्षेत्र के अध्यक्ष सुरेश महतो, सचिव झमन प्रसाद, कोषाध्यक्ष बालेश्वर महतो, उपाध्यक्ष सरजू महतो, बड़कागांव मध्य पंचायत समिति सदस्य रितेश ठाकुर, सिरमा पंचायत के उप मुखिया मनोज कुमार, सुबेंद्र कुमार, राथो कुमार, शिवम कुमार, टीकू महतो, कीनू राम के अलावा सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।