पोटका विधायक संजीव सरदार ने क्षेत्र वासियों के सुख समृद्धि के लिए हरिना मंदिर में जाकर टेका माथा
पोटका/ पूर्वी सिंहभूम/ झारखण्ड
सुरेश कुमार महापात्र की रिपोर्ट
पोटका विधानसभा के विधायक संजीव सरदार ने अंग्रेजी नव वर्ष के सुभ उपलक्ष पर अपने क्षेत्र के जनताओं कि सुख समृद्धि एवं सर्वांगीण विकास के लिए आज अपने धर्मपत्नी ,सामाजिक कार्यकर्ता उज्जवल कुमार मंडल, पोटका के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ एवं समाजसेवी रजनी षड़ंगी व सहपाठियों के साथ विधानसभा क्षेत्र के प्रसिद्ध मुक्तेश्वर धाम हरिना महादेव बाबा के दरबार में माथा टेक शोक समृद्धि के लिए प्रार्थना किया। उन्होंने कहा मैं अपने कार्यकाल के अंदर सभी चुनावी वादों को पूरा करने का भरपूर प्रयास करूंगा जो मैने सुरु कर दिया है और कई पूरा भी हुए हैं और कुछ चालू भी है।उन्होंने साथ ही कहा झारखण्ड सरकार के द्वारा चलाई जा रही महत्वपूर्ण एवं महत्वाकांक्षी योजनाओं के विषय पर जानकारी लेते हुए उसका लाभ उठाएं।