बरवाडीह पंचायत में मुखिया ने कराया अलाव की व्यवस्था
पत्थलगड़ा संवाददाता संतन कुमार दांगी
थाना परिसर में भी विशेष अलाव की व्यवस्था की गई
पत्थलगड़ा प्रखंड क्षेत्र के बरवाडीह पंचायत अंतर्गत विभिन्न चौक- चौराहों एवं गांव की गलियों में सोमवार को मुखिया के द्वारा बढ़ते हुए ठंड को देखते हुए अलाव की व्यवस्था कराई गई है। इस व्यवस्था में उन्होंने खुद अपने श्रमदान कर सूखी हुई लड़कियों का जुगाड किया है। मालूम हो कि बरवाडीह शास्त्री चौक, कुब्बा ,दुम्बी, बेलहर चौक के अलावे विभिन्न चौक चौराहों पर अलाव की व्यवस्था कराया गया है जिसकी सराहना पंचायत सहित पत्थलगड़ा प्रखंड क्षेत्र में हो रही है। खास कर 60 वर्ष से अधिक उम बुजुर्गों ने मुखिया को आशीर्वाद दे रहे हैं!लोगों का कहना है कि ऐसे मुखिया अगर हर पंचायत में रहें तो पंचायत का बहुत जल्द विकास हो जाएगा। बताते चलें कि मुखिया संदीप कुमार सुमन उर्फ महेश दांगी ने अपने निजी खर्च से अलाव व्यवस्था करने में विशेष योगदान रहा है! मुखिया के अलावा कई लोगों का अहम भूमिका रही, जिनमें मुख्य रूप से जानकी दांगी, संतन कुमार दांगी,रामजीत दांगी, ज्ञानी दांगी, मुकेश दांगी मंटू राणा ने विशेष श्रम दान किया!