May 14, 2024
Jharkhand News24
प्रखंड

धनवार पंचायत के स्थानीय मुखिया राजेन्द्र प्रसाद ने पंचायत वासियों संग मनाई होली

Advertisement

धनवार पंचायत के स्थानीय मुखिया राजेन्द्र प्रसाद ने पंचायत वासियों संग मनाई होली

होली रंगों का खेल, प्यार और भाईचारे का प्रतीक : राजेन्द्र प्रसाद

संवाददाता: बरही

होली भारतीय संस्कृति में एक महत्वपूर्ण व प्रसिद्ध त्योहार माना जाता है जो हर साल उत्सव और खुशियों का पर्व बनकर आता है। यह त्यौहार हिन्दू पंचांग के अनुसार फागुन मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। इस अवसर पर धनवार पंचायत के मुखिया राजेन्द्र प्रसाद भी होली के उत्सव अपने दोस्तों और पंचायत वासियों के साथ मिलकर मनाया। इस मौके पर उन्होंने जमकर अमीर गुलाल और रंग लगाकर सभी मित्रों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए होली की खुशियों को मिलकर साझा किया। साथ ही स्वादिष्ट पकवानों का भी सभी ने आनंद उठाया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि होली का मूल अर्थ समर्पण और एकता को व्यक्त करना है। यह एक ऐसा अवसर है जब लोग अपने सुख दुख खुशियों और दुखों को साझा करते हैं और एक दूसरे के साथ खुशियों को साझा करते हैं। होली के दिन लोग अपनी गलतियों को माफ करते हैं नई शुरुआत करते हैं और प्यार और समर्पण के भाव से आगे बढ़ते हैं। यह वह अवसर है जब सामाजिक बंधनों को मजबूत करता है लोग एक दूसरे के साथ खुशियों को साझा करते समृद्धि के लिए एक दूसरे को शुभकामनाएं देते हैं। उन्होंने संदेश देते हुए प्रेम और सद्भाव के साथ भाईचारे को कायम रखते हुए होली का पर्व अमन चैन के साथ मिलकर मनाया। मौके पर मुखिया राजेन्द्र प्रसाद, उपमुखिया दामोदर प्रसाद वर्मा, मंटु यादव, विनोद कुशवाहा अजय कुमार कुशवाहा, तिलक यादव, ब्रह्मदेव यादव, विकाश यादव, प्रकाश साव, नरेश कुमार वर्मा, नंदलाल प्रसाद, पवन केशरी, कैलाश केशरी सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Advertisement

Related posts

नवाडीह उर्फ तेलियाडीह पंचायत में सीएसआर मद से अम्बे माइनिंग कंपनी द्वारा बाँटा गया कम्बल

jharkhandnews24

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने स्टेशन पर दिया धरना, सौंपा ज्ञापन

jharkhandnews24

भाजपा युवा नेता सह इंजीनियर इंद्रदेव कुमार यादव ने तीन राज्यों की जीत पर मतदाताओं का जताया आभार, दी बधाई

jharkhandnews24

पोटका मध्य विद्यालय में सामाजिक संस्था युवा की ओर से लिंग आधारित भेदभाव पर जागरूकता अभियान का आयोजन

hansraj

श्रीदस इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थी का जूनियन नेशनल खो खो टीम में हुआ चयन

jharkhandnews24

कड़ाके की ठंड एवं नये साल में भी 21 दिनों से लगातार झारखंड राज्य आजीविका कैडर संघ के PRP, BAP का अनिश्चतकालीन धरना प्रदर्शन जारी

hansraj

Leave a Comment