Advertisement
डिवाइडर से टकराई बस, पांच यात्री घायल
संवाददाता : बरही
बरही बरसोत में स्थित खालसा लाइन होटल के नजदीक बीते रात एक यात्री बस डिवाइडर से जा टकरा गई जिसमे सवार पांच यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार यात्री बस पटना से बोकारो जा रही थी। घायलों में रघुवर कुमार उम्र 24 वर्ष नालंदा निवासी, महेश प्रसाद उम्र 55 वर्ष धनबाद निवासी, राजेंद्र राणा उम्र 30 वर्ष चास बोकारो निवासी, शैलेंद्र कुमार उम्र 45 वर्ष नालंदा निवासी एवं एक अन्य घायल हो गया। सभी घायलों को 108 के मदद से बरही अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उपचार के बाद छुट्टी दे दिया गया।
Advertisement