May 6, 2024
Jharkhand News24
प्रदेश

सोनिया गांधी आज मना रही हैं 77वां जन्मदिन, पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी बधाई

Advertisement

सोनिया गांधी आज मना रही हैं 77वां जन्मदिन, पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी बधाई

एजेंन्सी

नई दिल्ली – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को शनिवार को उनके 77वें जन्मदिन पर बधाई दी। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, सोनिया गांधी को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं। ईश्वर उन्हें दीघार्यु और अच्छा स्वस्थ प्रदान करें। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने भी सोनिया को शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी की शुभकामनाएं ऐसे समय में आई हैं जब कांग्रेस हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनावों में तीन हिंदी भाषी राज्यों को हार गई है और महत्वपूर्ण लोकसभा चुनाव सिर्फ छह महीने दूर हैं।

Advertisement

वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कांग्रेस नेताओं ने भी सोनिया गांधी को उनके जन्मदिन की बधाई दी है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ‘एक्स’ पर सोनया गांधी को हाशिए पर मौजूद लोगों के अधिकारों की निरंतर वकालत करने वाली बताया। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी लोगों के अधिकारों की समर्थक, साहस, धैर्य और निस्वार्थ बलिदान के साथ विपरीत परिस्थितियों से लड़ते हुए वह अत्यंत शालीनता का प्रतीक रही हैं। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने भी सोनिया गांधी को उनके जन्मदिन पर बधाई दी और समाज के गरीबों और हाशिये पर मौजूद वर्गों के उत्थान के लिए उनकी सराहना की।

Related posts

सहायक अध्यापक सतीश यादव का आकस्मिक निधन, क्षेत्र एवं शिक्षा जगत में शोक का माहौल

jharkhandnews24

रक्षा बंधन पर बहनों को तोहफा देने के लिए पीएम का धन्यवाद : आरती कुजूर

jharkhandnews24

झारखंड विधानसभा के स्थापना दिवस के दिन बॉलीवुड सिंगर जावेद अली और गजल गायक कुमार सत्यम बिखेरेंगे सुरों की लड़ी

jharkhandnews24

कुमार गौरव बने झारखंड राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष, विशाल अंबर व सुनील टुडू सदस्य नियुक्त

jharkhandnews24

अग्रवाल सभा की वार्षिक आम सभा 30 जुलाई को अग्रसेन भवन में

jharkhandnews24

मतदान केन्द्रों पर आवश्यक बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित होने से आएंगे बेहतर परिणाम : के रवि कुमार, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी

jharkhandnews24

Leave a Comment