May 18, 2024
Jharkhand News24
जिला

हजारीबाग यूथ विंग के द्वारा निरंतर जरूरतमंदों के बीच किया जा रहा है कंबल का वितरण

Advertisement

हजारीबाग यूथ विंग के द्वारा निरंतर जरूरतमंदों के बीच किया जा रहा है कंबल का वितरण

दूर दराज से पहुंचे जरूरतमंद, रिक्शा चालक, बिरहोर लोगो के बीच किया गया कंबल का वितरण

फरवरी महीने तक यह सेवा निरंतर रूप से चलते रहेगी – चंद्र प्रकाश जैन

हजारीबाग

जिले के सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करते हुए जरूरतमंदों के दिलों में अपनी जगह को स्थापित कर रहे हजारीबाग यूथ विंग के निरंतर सेवा का कार्य किया जा रहा है इसी क्रम मे रविवार को डिश टीवी ऑफिस बड़ा बाजार चौक के समीप जरूरतमंद, बिरहोर, रिक्शा चालकों को कंबल का वितरण किया गया इसके अलावा शहर के विभिन्न स्थानों पर घूम-घूम जरूरतमंद लोगों को कंबल उपलब्ध कराया गया, रविवार को 71 कंबल का वितरण किया गया। ठंड में कंबल मिलते ही जरूरतमंदों के चेहरे खिल गए,

Advertisement

मौके पर संरक्षक चंद्रप्रकाश जैन ने कहा की फरवरी महीने तक यह सेवा निरंतर रूप से चलते रहेगी, गरीबों के लिए ठंड के समय में एक कंबल भी बहुत बड़ा सहारा बन सकता है। साथ ही कहा की जरूरतमंद लोगों के चेहरे पर कंबल मिलने के बाद मुस्कान देखने को मिली।

मौके पर संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन,सचिव संजय कुमार, उपाध्यक्ष विकास केसरी, कोषाध्यक्ष रितेश खण्डेलवाल,विकास तिवारी, गुंजन मद्धेशिया, संजय अग्रवाल सहित कई लोग मौजूद थे।

Related posts

आईसेक्ट विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को कराया गया शैक्षणिक भ्रमण

jharkhandnews24

जन कल्याण समिति ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस पांच जगहों पर किया वृक्षारोपण

hansraj

पाखरं बॉक्साइट माइंड में अवैध उत्खनन खबर प्रकाशित को स्थानीय गणमान्य लोग सहित ग्रामीणों ने बताया सर्वप्रथम झूठ

hansraj

झारखंड की बेटी अंकिता सिंह को मिस इंडिया चार्मिंग फेस 2022 का खिताब जितने पर प्रेसिडेंट अजहर आलम ने दी बधाई

hansraj

पेड़ से टकराई कार, चालक सहित एक अन्य घायल

hansraj

जमशेदपुर के चाकुलिया कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय में कोरोना विस्फोट, स्कूल 69 बच्चे हुए संक्रमित

hansraj

Leave a Comment