मानसरोवर पब्लिक स्कूल घंघरी में संविधान दिवस मनाया गया
झारखण्ड न्यूज24 बरकट्ठा
जया अहमद
बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र के ग्राम घंघरी स्थित मानसरोवर पब्लिक स्कूल में संविधान दिवस मनाया गया। निदेशक महेंद्र प्रसाद एवं प्रधानाचार्य सोनू कुमार ने संविधान निर्माता बाबा साहब डाॅ भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। महेन्द्र प्रसाद ने बच्चों को संविधान दिवस के बारे बारे में जानकारी देते हुए बताया कि हमारा समाज बिना कानून व्यवस्था का एक युद्ध के मैदान जैसा है। जिसमें हम सभी आपस में लड़ते झगड़ते देखे जा सकते हैं। इसलिए हमें हमारे संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर को नमन करते हैं। किया तथा तथा बच्चों को बताएं कि 26 नवंबर 1949 को हमारा संविधान बनकर तैयार हो गया था। इसलिए 26 नवंबर को कानून दिवस हम लोग मानते चले आ रहे हैं। प्रधानाचार्य सोनू कुमार ने कहा की अपने प्रार्थना में संविधान की आत्मा कहे जाने वाले प्रस्तावना को शामिल करने की बात कही। साथ ही साथ कहा की सप्ताह में कानून के विषय में एक विशिष्ट कक्षा बच्चों के लिए होगी। मौके पर शिक्षक रोहित मंडल, मुकेश कुमार, निधि कुमारी, एकता कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, नूरी अनवर, जेबा प्रवीण, दुलारचंद प्रसाद, अभिषेक कुमार, मनीष कुमार, बबलू कुमार, कौशल पांडेय, मनोज कुमार, अर्जुन सिंह समेत अन्य लोग उपस्थित थे।