May 19, 2024
Jharkhand News24
प्रदेश

राजशरण शाही व याज्ञवल्क्य शुक्ल चुने गए अभाविप के राष्ट्रीय महामंत्री, 69वें राष्ट्रीय अधिवेशन में दोनों करेंगे पदग्रहण

Advertisement

राजशरण शाही व याज्ञवल्क्य शुक्ल चुने गए अभाविप के राष्ट्रीय महामंत्री, 69वें राष्ट्रीय अधिवेशन में दोनों करेंगे पदग्रहण

रांची

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. राजशरण शाही और याज्ञवल्क्य शुक्ल राष्ट्रीय महामंत्री फिर से सत्र 2023-24 के लिए चुन लिए गए। लगातार दूसरी बार दोनों अपने-अपने पदों पर निर्वाचित किए गए हैं। गुरुवार को यह घोषणा अभाविप केंद्रीय कार्यालय से की गई। वहीं याज्ञवल्क्य शुक्ल मूलतः झारखंड के गढ़वा जिले से हैं। विद्यालयी जीवन से ही परिषद के संपर्क में हैं तथा वर्ष 2009 से पूर्णकालिक कार्यकर्ता हैं।पूर्व में रांची महानगर संगठन मंत्री, झारखंड प्रांत संगठन मंत्री, केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य तथा बिहार क्षेत्र के क्षेत्रीय सह संगठन मंत्री जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया है। अभी केंद्र पटना है।शुक्ल ने रांची विश्वविद्यालय से भूगोल विषय में पीएचडी तक की शिक्षा प्राप्त की है। नीलाम्बर-पिताम्बर विश्वविद्यालय से भूगोल विषय में परास्नातक में स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। जगजीत सिंह नामधारी महाविद्यालय, गढ़वा के निर्वाचित छात्रसंघ अध्यक्ष तथा रांची विश्वविद्यालय के निर्वाचित छात्रसंघ उपाध्यक्ष रहे हैं। . राजशरण शाही मूलतः उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से हैं। वर्तमान में बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, लखनऊ में शिक्षाशास्त्र विभाग में सह-आचार्य के पद पर कार्यरत हैं। 1989 में विद्यार्थी जीवन से अभाविप के संपर्क मे हैं।

Advertisement

Related posts

झारखंड-बिहार के 54 सीटों पर होगी इंडिया की जीत : अशोक चौधरी

jharkhandnews24

युवा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार मंडल ने महागठबंधन की सरकार पर उठाए सवाल

hansraj

राज्यसभा में दूरसंचार बिल पास, राष्ट्रपति की अनुमति के बाद बन जाएगा कानून

jharkhandnews24

वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव के आवास सहित राज्य के 36 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी अब तक जारी

jharkhandnews24

नियोजन नीति को लेकर 20 मार्च को छात्र करेंगे विधानसभा घेराव : इमाम

jharkhandnews24

13 जनवरी को झारखंड नहीं आएंगे पीएम मोदी, धनबाद दौरा हुआ रद्द

jharkhandnews24

Leave a Comment