Advertisement
पूर्व मंत्री, बिहार सरकार के पार्थिव शरीर का छोटारायकमान गांव में राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
संवाददाता झारखंड न्यूज़ 24
मोहम्मद इब्राहिम
चाईबासा
दिवंगत गोवर्धन नायक, पूर्व मंत्री, बिहार सरकार के पार्थिव शरीर का पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत कुमारडुंगी प्रखंड के छोटारायकमान गांव में राजकीय सम्मान के साथ आज अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन के द्वारा सम्मान सहित पूर्व मंत्री के पार्थिव शरीर को तिरंगे से ढककर सलामी दिया गया। इस अवसर पर सांसद गीता कोड़ा, मझगांव विधायक निरल पूर्ति, जिला उपायुक्त अनन्य मित्तल, पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर सहित उपस्थित जनों के द्वारा पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया गया तत्पश्चात स्थानीय रीति-रिवाज के अनुसार अंत्येष्टि किया गया। ज्ञात हो कि वर्ष 1937 में जन्मे दिवंगत पूर्व मंत्री बिहार सरकार में पशुपालन मंत्री तथा आदिवासी कल्याण मंत्री रहे हैं।
Advertisement